पेट में गैस अटक गई है तो नींबू के रस में डालकर पी लीजिए ये चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

Pet Me Gas Bane to Kya Kare: अगर आप भी अक्सर ही पेट में गैस बनने की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया रामबाण इलाज. न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा इस नुस्खे से कभी भी पेट में गैस नहीं बनेगी.

Gas Home Remedies

गैस से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

Stomach Gas Home Remedies: खानपान अगर सही ना हो या ठीक तरह से कुछ ना खाया हो तो अक्सर ही पेट में गैस बनने लगती है. इससे पेट फूल जाता है, असहजता होती है और दर्द महसूस होता है सो अलग. खासकर बाहर काम पर जाने वाले लोगों के लिए पेट की गैस (Pet Ki Gas) मुसीबत का सबब बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अक्सर ही पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं या आपके पेट में गैस अटक जाती है और बाहर नहीं निकलती है तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का बताया नुस्खा आजमा सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि पेट में अटकी गैस कैसे निकलती है.

पेट में अटकी गैस कैसे निकालें

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि पेट की गैस को दूर करने के लिए आपको एक बेहद आसान सा नुस्खा आजमाना है. आपको करना बस इतना है कि खाना खाने से पहले आपको एक छोटा सा गिलास लेकर उसमें आधा नींबू का रस, चुटकीभर हींग (Hing) और चुटकीभर नमक के साथ ही चुटकीभर काली मिर्च मिलानी है. इस तैयार लेमन शॉट्स को खाना खाने से 20 मिनट पहले पीना होगा, इससे पेट में अटकी हुई गैस तुरंत निकल जाती है. यह नुस्खा इफेक्टिव भी है और इसे हमेशा करने से पेट में कभी भी गैस नहीं बनती है.

पेट में गैस बने तो क्या करें

पेट में अटकी गैस को निकालने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट के बताए नुस्खे के अलावा कुछ और नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं जिनसे पेट की गैस दूर होती हो सकती है.

  • आधा चम्मच सौंफ के दाने एक गिलास पानी में उबालकर पिए जा सकते हैं. इससे पेट की गैस निकल जाती है.
  • अजवाइन का पानी (Ajwain Water) पीने पर मदद मिलती है. इसके अलावा अजवाइन को काले नमक के साथ भूनकर आधा चम्मच खाएं और ऊपर से एक गिलास पानी पी लें. गैस से राहत मिल जाती है.
  • एपल साइडर विनेगर को पानी में डालकर पीने से भी गैस से राहत मिल जाती है.
  • बेकिंग सोडा (Baking Soda) को आधा चम्मच लें और एक गिलास पानी में डाल लें. इससे पेट की गैस से राहत मिलती है.
  • गैस बनने पर वॉक करने से राहत मिल सकती है. इसके अलावा, बैठकर अपने घुटनों को छाती तक लेकर आएं और इस पॉजीशन में कुछ देर बैठें. गैस बाहर निकलती है.

यह भी पढ़ें – आंखों पर भी नजर आते हैं हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण, यहां जानिए पलकों पर कोलेस्ट्रॉल कैसे दिखता है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ