Constipation Remedies: बहुत से लोगों को अक्सर ही कब्ज की शिकायत रहती है और लगता है कि मलत्याग करने के बाद भी आंतों में मल फंसा हुआ है जो बाहर नहीं आ रहा है. इस तरह की दिक्कतें परेशान कर देती हैं और असहजता की वजह बनती हैं सो अलग. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अगर सुबह फ्रेश होने के बाद भी आपको ऐसा लगता है कि जैसे पेट ठीक तरह से खाली नहीं हुआ है और शरीर में मल (Stool) अटका हुआ है तो इसकी एक बड़ी वजह शरीर के निचले हिस्से की मूवमेंट का ठीक ना होना हो सकता है. हो सकता है कि आपकी पेरिस्टेल्टिक मूवमेंट्स ज्यादा अच्छी ना हों. ऐसे में इसे स्टिम्यूलेट करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका खानपान सही हो.
यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर हैं ये 5 ड्रिंक्स, गर्मियों में पिएंगे तो नहीं लगेगी लू
आंतों में अटके मल से कैसे मिलेगा छुटकारा
गर्म पानी और घी – मल अटका हुआ महसूस होता है और सुबह के समय मलत्याग करना मुश्किल लगता है तो आपको रोज सुबह उठकर एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच घी (Ghee In Warm Water) डालकर पीना चाहिए. यह पानी नैचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है, पेट को साफ करता है, शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालता है और मलत्याग करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है.
नारियल पानी – आप नारियल पानी में एक चुटकी नमक डालकर भी पी सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी जरूर डालें.
खाएं प्रून्स – न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि रात के समय रोजाना 4 प्रून्स खाकर सोएं. प्रून्स कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं और इनसे पेट सही तरह से खाली हो पाता है.
कैस्टर ऑयल – एक ऑप्शन है कि आप कैस्टर ऑयल का सेवन करें. आप रोजाना एक चम्मच कैस्टर ऑयल ले सकते हैं. इसे दूध के साथ भी लिया जा सकता है.
पपीता – दिन में एक बार पपीता जरूर खाएं. यह कब्ज पर रामबाण साबित होता है. शाम 4 से 5 बजे के बीच रोजाना पपीता खाना शुरू कीजिए. यह फायदा देता है.
कितने दिनों में दिखेगा असर?
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये नुस्खे फटाफट आपको राहत नहीं देंगे लेकिन धीरे-धीरे इनके लॉन्ग टर्म फायदे आपको जरूर मिलेंगे. आपको 6 से 7 हफ्तों में कब्ज और शरीर में मल अटका हुआ महसूस होने जैसी दिक्कतों से पूरी तरह राहत मिल सकती है. ये नुस्खे आपकी आंतों को ल्यूब्रिकेट करते हैं और आपके ब्रेन और गट के बीच बेहतर सामंजस्य हो पाता है. समय लगेगा लेकिन कंसिस्टेंसी से आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- शरीर में पानी की कमी हो जाना कब्ज (Kabj) की एक बड़ी वजह है. ऐसे में दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है. कोशिश करें कि आप दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
- फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं. खानपान में फलों और सब्जियों को शामिल करें. अमरूद, सेब, ब्रोकली और ओट्स वगैरह फूड्स का सेवन करें जिससे शरीर को फाइबर की अच्छी मात्रा मिल सके.
- हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. ऑलिव ऑयल या घी का सेवन करें.
- कब्ज होने से बचने के लिए और कब्ज के निवारण के लिए अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करना जरूरी है. रोजाना चलें-फिरें, एक्सरसाइज करें और अगर कुछ करने का मन ना हो तो थोड़ा सा डांस कर लें. शरीर एक्टिव रहेगा तो आंतें भी एक्टिवली अपना काम कर सकेंगी.
- कब्ज से राहत के लिए आप मलासन कर सकते हैं या कुछ देर स्कवैटिंग पॉजीशन में बैठ सकते हैं.
- इस बात का खास ध्यान रखें कि जब आपको मलत्याग करने की इच्छा हो तो उसे दबाएं नहीं. उसी समय फ्रेश होने जाएं.
- कोशिश करें कि आप बाथरूम में फोन लेकर ना जाएं. इससे ना सिर्फ कब्ज की संभावना बढ़ती है बल्कि बवासीर का खतरा भी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है? इन 5 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
18 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines