Acrophobia: ऊंचाई से होने वाली बीमारी के 5 संकेतों को न करें इग्नोर, पहचान कर तुरंत करें इलाज

Acrophobia Treatment: कुछ लोगों को अलग-अलग चीजों से घबराहट होती है। इनमें से एक ऊंचाई भी है। हाइट से डर लगना एक मानसिक फोबिया है। जानिए इसके कारण और क्या इसका इलाज संभव है?

Fear Of Height
विज्ञापन

Acrophobia Treatment: डर लगना या घबराहट होना एक कॉमन प्रॉब्लम है, जो किसी भी इंसान के अंदर हो सकती है। हर किसी में यह अलग-अलग होती है, जैसे किसी को पानी से डर लगता है, किसी को अंधेरे से या अकेले रहने से डर लगता है। ठीक वैसे ही, कुछ लोगों को हाइट से डर लगता है। हालांकि, डर लगना या एंग्जाइटी होना कोई शारीरिक बीमारी नहीं है। यह सब साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम है, जो ब्रेन से जुड़ी होती है। ऊंचाई से डर लगना भी एक मानसिक बीमारी है, जिसमें इंसान को थोड़ा हाइट में जाने पर घबराहट होती है। इसमें भी 2 प्रकार होते हैं, जिसमें एक वह लोग होते हैं, जो काफी ऊपर होते हैं, तो उन्हें यह एंग्जाइटी होती है। दूसरे, वह लोग होते हैं, जिन्हें हल्की हाइट जैसी कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद डर लगता है।

एक्रोफोबिया क्या है?

एक्रोफोबिया एक ऐसी मानसिक बीमारी है, जिसमें ऊंचाई में होने या जाने से भी लोगों को डर महसूस होता है। यह एक प्रकार की चिंता से जुड़ी बीमारी है। एक्रोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति को बहुत डर और चिंता होती है, जब वह ऊंची जगहों के बारे में सोचता है या किसी महत्वपूर्ण ऊंचाई पर मौजूद होता है। वे अक्सर ऐसी स्थितियों या स्थानों से बचते हैं जिनमें ऊंचाई शामिल होती है।

विज्ञापन

किन लोगों को एक्रोफोबिया होता है?

एक्रोफोबिया किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। एक्रोफोबिया जैसे फोबिया बच्चों में होने की संभावना ज्यादा रहती है, जो टीनएज के बाद युवा उम्र तक स्पष्ट हो जाती है। महिलाओं में भी इस फोबिया के होने की संभावना अधिक रहती है।

कैसी चीजों से डरते हैं लोग?

ज्यादा ऊंची सीढ़ियों पर होना।
कुछ लोगों को अस्थाई सीढ़ी पर चढ़ने से भी घबराहट होती है।
पार्किंग एरिया, जो मल्टीलेवल्स की होती है।
रोलरकोस्टर पर।
ऊंची बिल्डिंग की छत या बालकनी से देखने में डर लगना।
हाइट वाली जगहों पर जाने से डर लगना।

विज्ञापन
Fear Of Height

फोटो क्रेडिट- Freepik

एक्रोफोबिया के संकेत

ऊंचाई के बारे में सोचने से डर लगना।
ऐसा ख्याल आना, जिसमें आप ऊंचाई से गिरने वाले हों।
हाइट वाली जगहों से दूर भागना।
अगर किसी हाइट वाली प्लेस पर हैं, तो वहां दिल की धड़कनें तेज होना।
ऊंचाई पर सिर चकराना या सांस लेने में परेशानी महसूस करना।

विज्ञापन

एक्रोफोबिया का इलाज

इसका इलाज साइकोलॉजी द्वारा किया जाता है। यह एक मानसिक बीमारी है, इसलिए इसका इलाज थेरेपी से संभव होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ