Signs of Fatty Liver: लिवर खराब होने पर बदलने लगता है पेशाब का रंग, एक्सपर्ट से जानें अन्य शुरुआती संकेत

Signs of Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर का अहम अंग होता है. अगर इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो हमारे शरीर में इसके संकेत दिखाई देने लगते हैं. पेशाब के रंग में बदलाव होना भी फैटी लिवर का एक लक्षण होता है.

fatty liver signs
विज्ञापन

Signs of Fatty Liver: शरीर के जरूरी अंगों में से एक लिवर भी होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लिवर एकमात्र अंग है हमारे शरीर का जो प्रतिदिन 500 से ज्यादा कार्यों को करता है. लिवर की मदद से बॉडी में प्रोटीन बनता है, खून साफ होता है और बैड टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी इस अंग की भूमिका होती है. यदि इसमें किसी तरह की कोई खराबी होने लगती है तो कुछ संकेत दिखाई देते हैं. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

यूनानी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि लिवर खराब होने पर शुरुआती संकेतों में बार-बार थकान होना और सिरदर्द रहना है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर की मदद से ही मेटाबॉलिज्म रेगुलेट होता है. फैटी लिवर का सबसे आम लक्षण रोजाना पेट में दर्द होना भी है.

Advertisment

फैटी लिवर के 5 संकेत। Signs of Fatty Liver

1.यूरिन का रंग- लिवर में खराबी होने पर यूरिन का रंग भी पीला दिखाई देने लगता है. क्लीवलैंड हेल्थ क्लीनिक हेल्थ वेबसाइट पर मौजूद जानकारी में भी बताया गया है कि लिवर में वसा जमने से पेशाब का रंग डार्क या पीला हो सकता है.

2.स्टूल का रंग हल्का- अगर किसी के मल का रंग भी हल्का दिखाई दे रहा है तो आपको इसे भी गंभीर रूप से लेना चाहिए. कई बार स्टूल का रंग भी लिवर की बीमारियों का इशारा कर सकता है. अगर किसी को मल त्याग करने में दिक्कत होती है तो ये भी एक संकेत है.

विज्ञापन

3.भूख न लगना- अगर किसी को कम भूख लगती है और उसकी नॉर्मल डाइट में कुछ बदलाव हुआ है तो यह भी fatty liver का संकेत हो सकता है. कुछ लोगों का इस वजह से तेजी से वजन भी कम होने लगता है.

4.आंखों और स्किन का रंग- लिवर में फैट बढ़ने पर स्किन और आंखों का रंग भी बदलने लगता है. डॉक्टर बताते हैं कि यह संकेत एडवांस फैटी लिवर का संकेत होता है. इसमें आपकी स्किन का और आंखों के सफेद भाग का रंग पीला पड़ने लगता है.

विज्ञापन

5.पैरों में सूजन- डॉक्टर बताते हैं कि फैटी लिवर होने पर पैरों के निचले हिस्सों में टखनों और पंजों में सूजन दिखाई देती है. पैरों की सूजन अधिकतर सुबह के समय होती है.

इसके अलावा, स्किन पर हल्की-फुल्की चोट लगने पर नील पड़ना या खून निकलना भी लिवर के खराब होने के संकेत होते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है अपनी डाइट पर ध्यान देना. हम जैसा खाना खाएंगे, हमारे लिवर पर उसका वैसा ही असर पड़ेगा. इसलिए, हमें एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूड्स और मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए. नियमित रूप से दालों, ड्राई फ्रूट्स और लीन प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए.

बहुत ज्यादा बाहर का खाना, तला-भुना भोजन, मसालेदार और मैदे से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. कोल्ड ड्रिंक और शुगर ड्रिंक्स की जगह फ्रेश जूस पिएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ