हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fatty Liver Treatment: एक चुटकी हल्दी लिवर को तंदुरुस्त करने में है मददगार! जानें अपनाने का तरीका और फायदा

Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर की समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए कई उपाय हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन

Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। यह एक प्रकार का लिवर रोग है जो अक्सर मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों से जुड़ा होता है। इसमें लिवर का वजन 5 से 10% तक बढ़ जाता है। फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं: अल्कोहॉलिक फैटी लिवर और नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर। फैटी लिवर की समस्या गंभीर है, अगर समय रहते इसकी रोकथाम न की जाए तो आगे परेशानियां बढ़ सकती हैं। यहां हम आपको यूट्यूबर और डॉक्टर सलीम जैदी द्वारा बताए गए नुस्खे के बारे में बता रहे हैं।

फैटी लिवर से होने वाली समस्याएं

लिवर में फैट जमा होने से लिवर सिरोसिस, लिवर फाइबरोसिस, लिवर फेलियर से लेकर लिवर के कैंसर होने तक की संभावनाएं रहती हैं। इसके अलावा, हृदय रोग, डायबिटीज और बीपी की समस्या होना भी आम है।

ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

विज्ञापन

फैटी लिवर के कारण क्या हैं?

फैटी लिवर की समस्या अक्सर खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है, जिसमें खाने-पीने की खराब आदतें शामिल हैं। मोटापा, हाई ब्लड शुगर लेवल और शराब का अधिक सेवन भी शामिल है। डॉक्टर सलीम, फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए एक आम मसाला जो सभी की रसोई में मौजूद है, उसके बारे में बता रहे हैं। यह मसाला कोई और नहीं, हल्दी है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

हल्दी के फायदे

हल्दी में ऐसे गुण छिपे होते हैं जो फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, कर्क्यूमिन वह तत्व है जो एंटी-इंफ्लामेशन का काम करता है, जो कि लिवर में सूजन बढ़ने नहीं देता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को ऑक्सिडेटिव तनाव में जाने से बचाते हैं। हल्दी लिवर की सफाई करने में भी मदद करती है और लिवर में जमा एक्सट्रा फैट को भी कम करती है।

विज्ञापन

कौन सी हल्दी यूज करनी चाहिए?

हल्दी को लेकर एक्सपर्ट कहते हैं कि रसोई में या राशन की दुकानों में मिलने वाली आम हल्दी से फैटी लिवर की समस्या में राहत पाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इन हल्दी पाउडर में कर्क्यूमिन की मात्रा काफी कम होती है। एक्सपर्ट लाकडोंग नाम की हल्दी के सेवन के लिए बता रहे हैं। यह हल्दी भारत के मेघालय राज्य में पाई जाती है। इस हल्दी के गुण आपके लिवर को एकदम स्वस्थ बनाने में करते है। यह हल्दी अपने हाई कर्क्यूमिन लेवल्स के लिए ही जानी जाती है। अगर आपके पास ये हल्दी नहीं है, तो घर की आम हल्दी को ज्यादा मात्रा में ले सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे करना है इस हल्दी का यूज?

इस हल्दी से आप हल्दी वाला दूध बनाकर पी सकते हैं।
लाकाड़ोंग हल्दी से काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
खाने में इस हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज से बढ़ता है मेंटल प्रेशर! डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola