फैटी लिवर की समस्या तेजी से लोगों के बीच फैल रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. आज के वक्त में अच्छी सेहत की उम्मीद करना रेगितस्तान में पानी ढूंढने जितना मुश्किल हो गया है, क्योंकि लोगों ने अपनी डेली-रूटीन को कुछ इस तरह बना लिया है कि बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. फैटी लिवर की स्थिति में अक्सर शुरुआती संकेत दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण लोग इस बीमारी का पता ही नहीं लगा पाते हैं और अगर कुछ लक्षण दिखते भी हैं, तो उसे गैस आदि समस्या से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे फैटी लिवर बढ़ता चला जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें: लिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने कहा Liver की बीमारी नहीं बढ़ेगी
क्या है फैटी लिवर की समस्या?
ILBS के अनुसार, फैटी लिवर बीमारी (स्टीएटोसिस) एक आम समस्या है जो लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा होने के कारण होती है. एक स्वस्थ लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट होता है, लेकिन फैटी लिवर की स्थिति में मात्रा बढ़ जाती है और सेहत पर असर पड़ने लगता है. फैट लिवर की स्थिति में फैट की मात्रा लिवर के वजन के 5% से 10% से ज्यादा हो जाती है. ILBS के अनुसार, भारत में हर 4 में से 1 एडल्ट को फैटी लिवर की बीमारी है. आपके मन में सवाल होगा कि क्या फैटी लिवर की बीमारी खतरनाक होती है, ILBS के अनुसार, ज्यादातर मामलों में, फैटी लिवर की बीमारी से कोई गंभीर समस्या नहीं होती और न ही इससे लिवर के सामान्य कामकाज में कोई रुकावट आती है. लेकिन इस बीमारी से पीड़ित 7% से 30% लोगों में, समय के साथ फैटी लिवर की स्थिति और बिगड़ जाती है.
किन-किन कारणों से हो सकता है फैटी लिवर?
फैटी लिवर बीमारी के आम जोखिम कारक ये हैं:
- डायबिटीज
- ज्यादा वजन/मोटापा
- हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)
- डिस्लिपिडेमिया
- मेटाबोलिक सिंड्रोम- इंसुलिन रेजिस्टेंस/डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट का मोटापा, हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल और कम HDL-कोलेस्ट्रॉल).
- बहुत ज्यादा शराब पीना
- जेनेटिक कारण
- अनहेल्दी खानपान
- आराम-तलब लाइफस्टाइल
कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?
- सवाल उठता है कि आपको फैटी लिवर है कि नहीं इसका कैसे पता लगाया जा सकता है. ILBS के अनुसार, फैटी लिवर की स्थिति में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जो बताते हैं कि आपका लिवर शायद हेल्दी नहीं है. इन संकेतों में;
- पेट में दर्द
- बहुत ज्यादा थकान
- भूख न लगना
- जी मिचलाना
- इसके अलावा कुछ जांच आदि से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है.
कैसे अपने आपको रखें फैटी लिवर से सुरक्षित?
फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए आप आपनी डेली-रूटीन में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं, ऐसा करने से फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि फैटी लिवर की बीमारी के लिए कुछ दवाएं हैं, लेकिन इसका इलाज हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है, जिन वजहों से फैटी लिवर की बीमारी हुई है, उन्हें कंट्रोल करने पर ध्यान देना जरूरी है. इसलिए ऐसी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी जाती है जिससे सेहत में काफी सुधार हो सके. इलाज के लिए आप कुछ चीजों से दूरी बना सकते हैं और कुछ आदतों को अपना सकते हैं.
- शराब से दूरी बनाएं
- फिजिकली एक्टिव रहे
- हेल्दी डाइट का पालन करें
- डॉक्टर से नियमित जांच कराएं
- तला-मसालेदार खाने से दूरी बनाएं
- धूम्रपान से दूरी
- वजन कंट्रोल करें
- डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें
यह भी पढ़ें: Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
2 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
4 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
23 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: ILBS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines