Fatty Liver के ये 3 साइन कभी न करें इग्नोर, पेट का दर्द भी है शामिल

Fatty Liver Signs: लिवर में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। इसे फैटी लिवर कहते हैं। इस रोग की पहचान करने के लिए आपको इसके शुरुआती संकेतों को समझने की जरूरत है, ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।

Fatty Liver Signs

Fatty Liver Signs

Fatty Liver Signs: फैटी लिवर की स्थिति में हमारे लिवर में एक्सट्रा फैट जमा हो जाता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसका काम शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालना है और शरीर में खून के प्रोडक्शन को बढ़ाना है। लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह हमारे शरीर का अहम अंग है। अगर लिवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है, तो इससे लिवर सिरोसिस जैसे डिजीज भी हो सकते हैं। जब भी लिवर में किसी प्रकार की कोई खराबी होती है, तो वह पहले से ही कुछ लक्षण दिखाने लगता है, जिन्हें समझने की जरूरत होती है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज ने बताया है कि फैटी लिवर के 75% मरीज ऐसे हैं, जिनका वजन अधिक है। इससे यह बात साफ है कि Fatty Liver का एक कारण मोटापा भी है।

विज्ञापन

Fatty Liver के संकेत

1. गर्दन और अंडरआर्म्स में काले धब्बे

विज्ञापन

अगर शरीर में इंसुलिन का प्रभाव अधिक हो जाता है, तो इससे हमारे गर्दन और अंडरआर्म्स में काले रंग के डार्क पैचेस बनने लगते हैं। फैटी लिवर का यह संकेत सामान्य है, जिसे समझना आसान है। ऐसे दाग गर्दन और बगल के अलावा, स्किन के उन हिस्सों में भी होते हैं, जो जॉइंट्स के पास होते हैं।

Fatty Liver Disease

photo credit-Freepik

विज्ञापन

2. पेट में सूजन

अगर आपको पेट में सूजन और भारीपन महसूस होता है, तो यह भी फैटी लिवर का संकेत है। हालांकि, ऐसा कभी-कभी हो, तो यह कोई और भी बीमारी का संकेत हो सकता है। मगर रोजाना हो, तो इसे मामूली न समझें।

विज्ञापन

3. चेहरे पर सूजन

फैटी लिवर की बीमारी होने पर शरीर के कई अंगों में सूजन होती है। इससे हमारे फेस पर भी स्वेलिंग होने लगती है। इसमें चेहरे के अलावा पैरों और टखनों में भी सूजन होती है। ऐसा तब होता है, जब शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन सही नहीं रहता है। अगर सुबह के समय आपको अपना चेहरा सूजा हुआ दिखता है, तो यह फैटी लिवर का साइन होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ