Fatty Liver Mein Kya Khaye: आजकल लिवर फैटी होने की समस्या काफी बढ़ गई है. लोग खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. शुरुआत में इसके लक्षण कुछ खास नजर नहीं आते और लोग वक्त रहते ध्यान नहीं दे पाते हैं. हालांकि, समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है. ऐसे में डाइट में सही चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है. खासकर कुछ हरी सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने और उसे हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती हैं. यहां हम बात कर रहे हैं लौकी की, जो फैटी लिवर कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती है.
इसे भी पढ़ें- टॉन्सिल कैंसर का पहला संकेत क्या है? जानिए कैसे दिखते हैं इस कैंसर के लक्षण
फैटी लिवर कब होता है?
इस बीमारी में लिवर की कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट यानी चर्बी जमा हो जाती है. कई बार यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि लिवर काम करना बंद कर देता है. हालांकि, इसकी कई स्टेज होती हैं, जिसे दावा या आहार के जरिए ठीक किया जा सकता है.
लिवर हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?
लिवर को हेल्दी रखने के लिए लौकी को अपने आहार में शामिल किया जा सकता है. लौकी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह लो कैलोरी फूड है. इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो लिवर की सफाई करने में मदद करते हैं.
लौकी खाने के फायदे
- शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना
- जमा फैट को कम करना
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाना
- वजन घटाने में मददगार
लौकी फैटी लिवर में कैसे मदद करती है?
अगर लौकी का नियमित सेवन किया जाए तो लिवर एक्टिव रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर की सूजन कम करने और फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं.
कैसे करें सेवन?
लौकी का जूस- सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना पी सकते हैं.
हल्की सब्जी बनाएं- कम तेल और मसालों में बनी लौकी की सब्जी लिवर के लिए बेहतर होती है.
सूप का करें सेवन- लौकी का सूप पचने में आसान होता है और लिवर पर ज्यादा दबाव नहीं डालता.
इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजी और कड़वाहट रहित लौकी का ही इस्तेमाल करें.
- अगर कोई पुरानी बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- हड्डियों की कमजोरी को कैसे दूर करें? यहां जानिए खाने पर मजबूत होने लगेंगी Weak Bones
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
28 mins agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
15 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
20 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines