Fatty Liver Diet: लिवर की कोशिकाओं में चर्बी यानी फैट जमने पर फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है. लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट जमा होना सामान्य होता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा फैट जमा होने लगे तो लिवर की सेहत खराब होने लगती है और यह स्थिति गंभीर बीमारी (Fatty Liver Disease) का रूप ले लेती है. लिवर खाने को पचाने से लेकर ऊर्जा को स्टोर करने और खून से टॉक्सिंस निकालने का काम करता है. ऐसे में फैटी लिवर की दिक्कत हो जाए तो पूरी सेहत पर प्रभाव पड़ता है. फैटी लिवर में अपनी डाइट का भी अच्छा ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड बढ़ने की पहचान क्या है? पेशाब से लेकर पैरों तक में दिखते हैं Uric Acid बढ़ने के 7 लक्षण
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए
हरी पत्तेदार सब्जियां – फैटी लिवर में हरी पत्तेदार सब्जियां खाई जा सकती हैं. पालक, ब्रोकली और मेथी खाने से लिवर में जमा फैट कम होने लगता है. ये सब्जियां लिवर को फायदे देती हैं क्योंकि इनमें क्लोरोफिल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है.
साबुत अनाज – ओट्स, दलिया या ब्राउन राइस कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स के स्त्रोत हैं और इनमें फाइबर भी होता है जो वेट कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है.
ओमेगा-3 से भरपूर चीजें – अखरोट, मछली और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. ये हेल्दी फैट्स फैटी लिवर को कम करने में असर दिखाते हैं.
ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी – ये दोनों ही ड्रिंक्स लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं. ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और चर्बी कम करता है. वहीं, बिना चीनी के ब्लैक कॉफी पीने पर लिवर को फायदा मिलता है.
इन चीजों को खाने से परहेज करें
अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो मीठी चीजें, मिठाई, शुगरी ड्रिंक्स, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, शराब, तला भुना खाना, जंक फूड, ब्रेड, पास्ता, मैदे की अन्य चीजें और बिस्कुट वगैरह ना खाएं.
फैटी लिवर ट्रीटमेंट
- अगर मरीज के लिवर में कम फैट है तो उसे वजन कम करने की सलाह दी जाती है. लिवर में सूजन हो तो 10 किलो से ज्यादा वजन कम करने के लिए कहा जाता है. लेकिन, मरीज को एकदम से वजन कम करने की सलाह नहीं दी जाती है.
- मरीज को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी होता है. फैटी लिवर के मरीज को कार्बोहाइड्रेट्स कम खाने के लिए कहा जाता है.
- रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. ब्रिस्क वॉक, साइकलिंग, एरोबिक्स और वॉकिंग वगैरह जरूर करें.
- डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सप्लीमेंट्स दिए जा सकते हैं. कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले ड्रग्स भी मरीजों को दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
3 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
5 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
9 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
9 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
12 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
13 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines