Fatty Liver Diet: फैटी लिवर हो गया है तो खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें, पिघलने लगेगा लिवर में जमा गंदा फैट

Fatty Liver Foods: फैटी लिवर की दिक्कत में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. यहां जानिए फैटी लिवर के मरीजों को क्या खाने पर फायदा मिलता है और कौन सी चीजें सेहत के लिए खराब साबित होती हैं.

Fatty Liver diet

फैटी लिवर के लिए कौन सा खाना सबसे अच्छा है?

Fatty Liver Diet: लिवर की कोशिकाओं में चर्बी यानी फैट जमने पर फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है. लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट जमा होना सामान्य होता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा फैट जमा होने लगे तो लिवर की सेहत खराब होने लगती है और यह स्थिति गंभीर बीमारी (Fatty Liver Disease) का रूप ले लेती है. लिवर खाने को पचाने से लेकर ऊर्जा को स्टोर करने और खून से टॉक्सिंस निकालने का काम करता है. ऐसे में फैटी लिवर की दिक्कत हो जाए तो पूरी सेहत पर प्रभाव पड़ता है. फैटी लिवर में अपनी डाइट का भी अच्छा ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए

हरी पत्तेदार सब्जियां – फैटी लिवर में हरी पत्तेदार सब्जियां खाई जा सकती हैं. पालक, ब्रोकली और मेथी खाने से लिवर में जमा फैट कम होने लगता है. ये सब्जियां लिवर को फायदे देती हैं क्योंकि इनमें क्लोरोफिल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है.

साबुत अनाज – ओट्स, दलिया या ब्राउन राइस कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स के स्त्रोत हैं और इनमें फाइबर भी होता है जो वेट कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

ओमेगा-3 से भरपूर चीजें – अखरोट, मछली और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. ये हेल्दी फैट्स फैटी लिवर को कम करने में असर दिखाते हैं.

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी – ये दोनों ही ड्रिंक्स लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं. ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और चर्बी कम करता है. वहीं, बिना चीनी के ब्लैक कॉफी पीने पर लिवर को फायदा मिलता है.

विज्ञापन

इन चीजों को खाने से परहेज करें

अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो मीठी चीजें, मिठाई, शुगरी ड्रिंक्स, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, शराब, तला भुना खाना, जंक फूड, ब्रेड, पास्ता, मैदे की अन्य चीजें और बिस्कुट वगैरह ना खाएं.

विज्ञापन

फैटी लिवर ट्रीटमेंट

  • अगर मरीज के लिवर में कम फैट है तो उसे वजन कम करने की सलाह दी जाती है. लिवर में सूजन हो तो 10 किलो से ज्यादा वजन कम करने के लिए कहा जाता है. लेकिन, मरीज को एकदम से वजन कम करने की सलाह नहीं दी जाती है.
  • मरीज को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी होता है. फैटी लिवर के मरीज को कार्बोहाइड्रेट्स कम खाने के लिए कहा जाता है.
  • रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. ब्रिस्क वॉक, साइकलिंग, एरोबिक्स और वॉकिंग वगैरह जरूर करें.
  • डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सप्लीमेंट्स दिए जा सकते हैं. कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले ड्रग्स भी मरीजों को दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कौन सी दाल खानी चाहिए? यहां जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सी दाल सबसे अच्छी है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ