बार-बार कोशिश के बाद भी नहीं छूट रही सिगरेट? अपनाएं ये आसान तरीके और हमेशा के लिए कहें अलविदा

Quit Smoking: सिगरेट छोड़ना एक दिन का काम नहीं है, लेकिन अगर लगातार कोशिश की जाए तो परेशानी का हल काफी हद तक किया जा सकता है. आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, ताकि सिगरेट छोड़ने का मिशन पूरा हो सके.

Quit Smoking

सिगरेट छोड़ने के लिए क्या करें? Image Credit- News24

Cigaret Quit Tips: Smoking Quit Tips: सिगरेट एक ऐसी चीज है जिसकी लत अगर एक बार लग जाए तो पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. रोज इसे पीने की तलब होती है और यह बढ़ती रहती है. इसका असर न सिर्फ हेल्थ पर पड़ता है, बल्कि फेफड़े भी खराब होने लगते हैं. इसलिए कुछ लोग सिगरेट छोड़ने की कोशिश करते हैं. हालांकि, कुछ लोग बार-बार कोशिश करने के बावजूद सिगरेट की लत से छुटकारा नहीं पा पाते. इसकी वजह निकोटीन की लत और दिमाग में मान लेना है. हालांकि, अगर कोशिश की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप सिगरेट छोड़ने के लिए क्या क्या कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट छोड़ने के लिए क्या करें?  

सबसे पहले आपको मेंटली स्ट्रांग होना होगा, ताकि सिगरेट छोड़ने का इरादा किया जा सके. इसके अलावा, सिगरेट छोड़ने का फैसला अचानक लेने की बजाय एक तारीख तय करें. इस दौरान खुद को मेंटली रूप से तैयार करें और अपने आसपास मौजूद सिगरेट, लाइटर और ऐशट्रे जैसी चीजों को हटा दें. 

अपनी ट्रिगर आदतों को पहचानें

इसके बाद अपनी ट्रिगर आदतों की पहचान करें. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें चाय पीने से सुकून मिलता है और कुछ लोगों का कॉफी पीने से स्ट्रेस कम हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपको सिगरेट पीने की तलब होगी तो ये चीजें काम आएंगी. ऐसे ट्रिगर्स को पहचानें और उनकी जगह कोई दूसरी आदत अपनाएं. 

विज्ञापन

खुद को बिजी रखें

जब भी सिगरेट पीने की इच्छा न हो तो आपको खुद को किसी काम में बिजी रखें. ध्यान लगाने के लिए किताब पढ़ें और नियमित एक्सरसाइज करें. अगर आपको सॉन्ग पसंद है तो गहरी सांस लें, क्योंकि इससे निकोटीन की तलब को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

परिवार और दोस्तों की मदद ले 

अपने करीबी लोगों को बताएं कि आप सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी मदद लें और खुद को मोटिवेट करें. जरूरत पड़ने पर किसी सपोर्ट ग्रुप से भी जुड़ें, ताकि दूसरे लोगों को सिगरेट छोड़ते हुए देख आपको अच्छा लगे.

विज्ञापन

हेल्दी खान-पान अपनाएं

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पानी का सेवन करें. अपनी थाली में पौष्टिक खान-पान को शामिल करें, क्योंकि यह निकोटीन के इफेक्ट को कम करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, हेल्दी डाइट धूम्रपान की इच्छा को कंट्रोल करने और सिगरेट छोड़ने में मददगार हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ