हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तंबाकू, मोटापा समेत इन कारणों से बढ़ता है शरीर में कैंसर का खतरा! कहीं आपकी जिंदगी भी तो नहीं खतरे में?

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि किन कारणों से किसी व्यक्ति के अंदर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है? आइए ICMR की रिपोर्ट से जानते हैं उन कारणों के बारे में.

विज्ञापन
किन कारणों से कैंसर का खतरा बढ़ता है?(Image: AI/Pexels)

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे आज पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो चुके हैं. यह बीमारी अब इतनी आम हो चली है कि उम्र भी नहीं देखती और व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन दुनिया में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गवा देते हैं. इतना ही नहीं, अभी तक इसका कोई पक्का इलाज नहीं निकल पाया है, जिससे ये बीमारी और भी खतरनाक हो जाती है. इस स्टोरी में हम आप उन चीजों व आदतों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति के अंदर कैंसर के खतरे को बढ़ाती है और उन्हें इस गंभीर बीमारी में धकेल देती हैं.

यह भी पढ़ें Lung Cancer: ये 7 लोग फेफड़ों के कैंसर का हो सकते हैं शिकार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए कारण

क्या है कैंसर और कैसे शरीर में बढ़ता है?

ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं बिना किसी रुकावट के असामान्य रूप से बढ़ने और फैलने लगती हैं. बता दें कि आमतौर पर पुरानी या खराब कोशिकाएं खुद खत्म हो जाती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएं लेती हैं, लेकिन कैंसर में यह चक्र बिगड़ जाता है. इस बीमारी के चलते असामान्य कोशिकाएं नष्ट नहीं होतीं और लगातार जमा होकर ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. जब ये खराब कोशिकाएं खून या लसीका तंत्र (lymph network) के जरिए शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचने लगती हैं.

विज्ञापन

कितने तरह के होते हैं कैंसर?

आपके होश उड़ सकते हैं, लेकिन दुनिया में एक या दो नहीं बल्कि कैंसर के 100 से ज्यादा प्रकार पाए जाते हैं. इनमें सबसे आम, फेफड़ों का कैंसर, ऑरल कैंसर, पेट का कैंसर, खून का कैंसर, लिवर कैंसर, किडनी का कैंसर, आंखों का कैंसर, स्तन का कैंसर आदि कई कैंसर शामिल हैं. भारत में इन सभी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, जिसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है.

कौन सी चीजें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली चीजों की बात करें, तो;

विज्ञापन
  • तंबाकू
  • प्रजनन संबंधी कारक
  • कुछ सूक्ष्मजीव: कुछ खास तरह के वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण (जैसे HPV, हीपेटाइटिस B व C).
  • शराब
  • व्यावसायिक संपर्क: काम की जगह पर हानिकारक रसायनों, धूल या विषैले तत्वों के संपर्क में आना.
  • मोटापा
  • रेडिएशन: हानिकारक किरणों जैसे एक्स-रे, पराबैंगनी (UV) किरणों या अन्य विकिरण का प्रभाव.
  • अनहेल्दी आहार: फास्ट फूड, प्रसंस्कृत (processed) भोजन और पौष्टिक आहार की कमी.
  • पारिवारिक इतिहास: परिवार या जेनेटिक्स (DNA/Genes) में कैंसर का होना.

अगर आप इन सभी चीजों से दूरी बनाते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव लाते हैं, तो आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: ICMR – National Institute of Cancer Prevention and Research

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola