हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका

Eye Care Tips: आंखों को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। इसलिए इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स आपकी आंखों की रोशनी को तेज और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Eyes Care Tips: सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखना जरूरी है। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए अच्छा भोजन जरूरी है। आज के समय में आंखों पर चश्मा लगना एक बड़ी आम सी समस्या बन गया है। कम उम्र में ही लोगों को, यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा पहनना पड़ रहा है। आंखों से देखने में परेशानी होने का एक कारण ज्यादा स्क्रीन टाइम भी है। खाने-पीने की खराब आदतों से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे आंखें भी प्रभावित होती हैं। अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

इन 5 ड्रिंक्स के सेवन से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

नींबू पानी

नींबू विटामिन-सी का सोर्स है। इसमें जिएक्सनथिनी नाम का तत्व होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसलिए, नींबू पानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से आंखों की सूजन कम होती है। इस ड्रिंक को पीने से आंखों की सफाई होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

पानी

विज्ञापन

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी पीने से आंखों की ड्राइनेस कम होती है। आंखों में मॉइश्चर और सुचारू रूप से ब्लड सर्कुलेशन होता है। तनाव होने से आंखों में प्रेशर पड़ता है, इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

गाजर का जूस

विज्ञापन

गाजर में बीटा कैरोटीन नाम का प्रोविटामिन होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद गुण माना जाता है। गाजर के जूस में विटामिन-ए भी होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखता है। गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर के जूस को खाली पेट पीने के साथ-साथ आप इस जूस से आंखों की ऊपरी त्वचा पर सिकाई भी कर सकते हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

संतरे का जूस

संतरा भी विटामिन-सी का बढ़िया सोर्स है। आंखों के लिए भी यह विटामिन जरूरी होता है। संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को किसी भी प्रकार के डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। आंखों को सेहतमंद और रोशनी तेज करने के लिए रोज 1 गिलास संतरे का जूस पी सकते हैं।

विज्ञापन

चुकंदर और सेब का जूस

चुकंदर में विटामिन-ए होता है और सेब में विटामिन-सी होता है। ये दोनों विटामिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों चीजों में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी आंखों को सेहतमंद रखते हैं। इस जूस को रोज 1 गिलास सुबह के समय खाली पेट पीने से आंखों से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत मिलेगी। यह जूस आंखों की रोशनी को भी बढ़ाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola