Aankh Kiu Fadkti Hai: आपने अक्सर महसूस किया होगा कि काम करते वक्त, मोबाइल चलाते वक्त अचानक से आंखें फड़कने लगती है. एक बार ऐसा होना लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब यह फकड़ना बार-बार होती है, तो अक्सर लोग ये सोचने लगते हैं कि ‘अब तो कुछ बुरा होने वाला है’ अपनी इस सोच के कारण ऐसी मान्यताएं रखने वाले लोग घर से नहीं निकलते, डरे-डरे रहते हैं और काफी तनाव लेने लगते हैं, जिस कारण सेहत पर असर पड़ता है. अगर आप भी आंखों के फड़कने को शुभ-अशुभ के तराजू में तोलते हैं, तो आइए आपको बताते हैं आखिर ये स्थिति पैदा क्यों होती है और कैसे इससे राहत पाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: हफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
क्या सच में अशुभ होता है आंखों को बार-बार फड़कना? Aankh Fadakna Medical Reason
आंखों के फड़कने को लेकर ये सोच रखना की ये भविष्य में होने वाली बुरी घटना का संकेत है, तो मेडिकल भाषा में इसे गलत करार दिया है. मेडिकल साइंस में दाईं या बाईं आंख का फड़कना एक आम समस्या है, जो हर किसी को हो सकती है और इसके पीछे जरूरी नहीं कि कोई बुरी घटना जुड़ी हो. NHS के अनुसार, मांसपेशियों का फड़कना आम बात है और बहुत कम ही यह किसी गंभीर समस्या का संकेत होता है. ये अक्सर अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर समस्या 2 हफ्तों से ज्यादा रहे; तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है.
क्यों आंख फड़कने लगती है? Eye Twitching Causes
आंख का यूं फड़कने के पीछे कई कारण हो सकते है, जिसके बारे में सही जानकारी रखना जरूरी है. सही जानकारी होने से समस्या के पीछे क्या कारण है उसका मालूम चलता है और वक्त रहते स्थिति को ठीक की जा सके इसको लेकर सही कदम उठाने में मदद मिल पाती है. NHS के अनुसार, आंख के फड़कने के पीछे जो कारण होते हैं, उनमें;
- तनाव और एंग्जायटी (बेचैनी)
- थकान और बहुत ज्यादा थकावट
- कैफीन या शराब का बहुत ज्यादा सेवन करना
- कुछ दवाएं – पैकेट या लीफलेट पर उनके साइड इफेक्ट्स
- NHS के अनुसार, फड़कने की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में है सकती हैं, आंखों और पैरों में ये ज्यादातर देखी जाती है.
आंख का फड़कना कैसे रोक सकते हैं? How To Stop Eye Twitching Naturally
- मांसपेशियों में फड़कन आ-जा सकती है, लेकिन आमतौर पर यह कुछ दिनों या हफ्तों में ठीक हो जाती है.
- आमतौर पर इसके लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं होती.
- लेकिन कुछ चीजें हैं जिनसे आपको मदद मिल सकती है.
- हालांकि, अगर आपकी आंख बार-बार फड़क रही है, तो खूब आराम करें
- आराम महसूस करने के तरीके आजमाएं
- ऐंठन (cramps) से प्रभावित मांसपेशियों को स्ट्रेच करें और उसकी मालिश करें.
- इसके बारे में चिंता न करने की कोशिश करें, फड़कन आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होती और चिंता करने से यह और बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: नाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines