Eye Protection Tips: भारत के कई हिस्सों में छात्र आंदोलन जोर पकड़ने लगा है. ऐसे में इलाज से बेहतर है सावधानी और इसीलिए खुद को आने वाली कठिनाइयों के लिए तैयार रखना भी जरूरी है. आंखों में डंडा, हाथ या कोहनी लग जाती है या फिर टियर गैस (Tear Gas) आंखों में चली जाती है तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए यह बता रहे हैं डायग्नोस्टिक ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट आई सर्जन डॉ. गौरव जैन. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि आंखों पर किसी तरह की चोट लगने पर तुरंत क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए. आप भी जानिए डॉक्टर की सलाह.
यह भी पढ़ें – हार्ट अटैक आने पर पहले 10 मिनट में क्या करें? डॉक्टर ने कहा एक सेकंड भी ना करें बर्बाद
आंखों पर डंडा लग जाए तो क्या करें
आंखों के डॉक्टर कहते हैं कि अगर आंखों पर डंडा लग जाए, कोहनी या हाथ लग जाए और आंखें लाल (Red Eyes) नजर आने लगें तो यह पता होना जरूरी है कि तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं. डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादातर लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि आंख से अगर खून आ रहा हो ते वे आंख को जोर से दबा लेते हैं. यह बिल्कुल नहीं करना है. ऐसा करने से आंख के अंदर खून आना और बढ़ सकता है. आपकी आंख की चोट और ज्यादा ओपन हो सकती है. आंख के अंदर कुछ भी डालना, आंख को कसकर बांध देना या पानी से धोने जैसी चीजों में टाइम वेस्ट बिल्कुन ना करें.
करना क्या है – अपनी आंख को आराम से बंद करें. एक साफ और सूखे कपड़े को बहुत हल्के से बिना दवाब के आंखों के ऊपर रखें. इससे आंख सुरक्षित रहेगी. अपने सिर को थोड़ा सा ऊंचा रखें. आगे की तरफ ना झुकें.
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपकी आंखें लाल हो गई हैं और नजर धुंधली होने लगी है, आंखों के आस-पास सूजन (Eye Swelling) नजर आ रही है या बहुत तेज दर्द हो रहा है तो बिना एक मिनट भी गंवाए अस्पताल जाएं और आंखों के डॉक्टर से जांच कराएं. इससे आंखें परमानेंट डैमेज से बच सकती हैं.
आंसू गैस आंख में चली जाए तो क्या करें
आंखों के डॉक्टर बताते हैं कि नॉर्मल विजन वाले चश्मे आंखों को आंसू गैस से प्रोटेक्शन नहीं दे सकते हैं. इन चश्मों के किनारों से गैस आंखों के अंदर जा सकती है. ऐसे में आप स्विमिंग गॉगल्स या प्रोटेक्टिव आई गियर्स पहन सकते हैं. ये आंखों को 360 प्रोटेक्शन देते हैं
गैस का असर कम हो इसके लिए तुरंत उस जगह से हट जाएं जहां गैस के गोले छोड़े गए हैं. लेकिन, अगर आंखों में जलन होने लगे, आंखों से पानी आने लगे या कुछ दिखना बंद हो जाए और हाथ अपने-आप आंखों की तरफ जाने लगें तो हाथों को आंखें रगड़ने से रोकिए. आंखें रगड़ने से टियर गैस आंखों के अंदर कोर्निया को चोट पहुंचा सकती है.
बस 3 बातों का ख्याल रखें – आंखों को रगड़ना नहीं है बल्कि तेज-तेज पलकों को झपकाना है ताकि खुद गैस आंखों से निकल जाए. खुली हवा में निकल जाइए और हवा की तरफ मुंह कर लीजिए. साफ पानी से आंखों को धो लीजिए और अगर कॉन्टेक्ट लैंस पहने हुए हैं तो तुरंत निकालकर फेंक दीजिए.
घरेलू नुस्खों से बचें
आंखों में दूध, तेल या क्रीम कोई चीज नहीं डालनी है. इस बात का ध्यान रखें कि आप आंखों पर ये घरेलू नुस्खे ना आजमाएं. आपको आंखों में सिर्फ साफ पानी डालना है.
अगर आधे घंटे बाद भी आंखों में दिक्कत हो रही है और जलन महसूस होती है तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से मिलें.
यह भी पढ़ें – गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं ये 7 बीज, जमा हुआ प्लाक होने लगेगा साफ
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines