आंखों में हो रही है चुभन, महसूस होता है भारीपन? ये 5 चीजें दूर कर देंगी दिक्कत

क्या स्क्रीन देखने के बाद आपकी आंखों में चुभन, भारीपन, सूखापन या लालपन महसूस होता है? जानिए 5 आसान घरेलू उपाय जो आंखों को आराम देने, थकान कम करने और स्क्रीन स्ट्रेन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

Eye Problems Home Remedies

आंखों की दिक्कतों को दूर कर देंगे ये घरेलू उपाय.

Eye Problems: आज के समय में घंटों तक स्क्रीन देखना नॉर्मल हो चुका है. फिर चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर रातभर सोशल मीडिया चलाना, हर चीज में लोग फोन की स्क्रीन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं. इसकी वजह से आंखों को आराम नहीं मिल पाता है और इसका असर भी दिन के आखिर तक आंखों पर साफ दिखाई देने लगता है. आंखें थकी हुई, लाल, सूखी हुई और भारी महसूस होती हैं. अगर परेशानी नॉर्मल है तो आप कुछ आसान से घरेलू उपाय (Home Remedies) करके आंखों को आराम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान घरेलू नुस्खे जो आपकी आंखों को आराम दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की दिक्कतें ऐसे होंगी दूर

खीरे की ठंडी स्लाइस से मिल सकती है ताजगी

खीरे में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है जो हमारी आंखों को ठंडक और ताजगी देने में मददगार हो सकता है. आप अपने फ्रिज में रखे खीरे का स्लाइस लेकर 10 से 15 मिनट तक आंखों के ऊपर रख सकते हैं. ऐसा करने से बहुत ठंडक और आराम महसूस होता है. लंबे समय तक स्क्रीन यूज करने के बाद आप इस नुस्खे को ट्राई कर सकते हैं. इससे आंखों के आसपास महसूस होने वाली थकान कम होगी.

विज्ञापन

टी-बैग्स भी आ सकते हैं काम

अगर आप ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी के शौकीन हैं तो उनके इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को फेंकने के बजाय आप उससे अपनी आंखों को आराम पहुंचा सकते हैं. यूज किए हुए टी-बैग को फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद आप उसे अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट तक रखकर सिकाई कर सकते हैं. ऐसा करने से आंखों का भारीपन कम होता है. ग्रीन टी और ब्लैक टी में कैफीन और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं, जिसकी वजह से ये आंखों की सूजन (Swollen Eyes) और रेडनेस कम करने में मदद करती हैं.

विज्ञापन

गुलाब जल से मिल सकती है राहत

गुलाब जल को आंखों पर इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पैड लेकर उस पर ठंडे गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें. इसके बाद गुलाब जल से भीगे कॉटन पैड को 10 मिनट तक आंखों पर रखें. ऐसा करने से आंखों को काफी राहत मिलती है. इसी के साथ स्क्रीन स्ट्रेन के बाद ऐसा करने से आंखों को रिलैक्स महसूस होता है.

विज्ञापन

एलोवेरा जेल का भी आ सकता है काम

एलोवेरा जेल के भी आंखों को आराम पहुंचाने के लिए बहुत फायदे हैं. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) को आंखों के आसपास लगाएं. ध्यान रहे कि ये आंखों के अंदर न जाए. कोशिश करें कि ठंडा एलोवेरा जेल यूज करें. इससे और भी आराम मिलता है. आंखों पर एलोवेरा जेल लगाने से जलन और खुजली से राहत मिलती है.

विज्ञापन

आंखों को तुरंत आराम देने के लिए करें ठंडी सिकाई

अगर आपकी आंखें स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से सूख गई हैं, तो बर्फ से सिकाई करना बहुत मददगार साबित हो सकता है. सिकाई करने के लिए किसी साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर उससे आंखों के चारों ओर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें. ऐसा करने से सूजन से तुरंत छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ