कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके चपेट में आने वाले व्यक्ति की जिंदगी काफी मुश्किलों से घिर जाती है. इस बीमारी के शरीर में पनपते वक्त शरीर इसके कई संकेत देता है, लेकिन ज्यादातर लोग इन लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं और आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर बैठते हैं. हालांकि, समय के साथ ये समस्या बढ़ती जाती है और अपने जड़ों को मजबूत कर लेती है. आज दुनिया में कैंसर के कई प्रकार है, लेकिन एक कैंसर ऐसा है, जो भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की जान ले रहा है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं इस कैंसर के बारे में और इसके लक्षणों के बारे में, ताकि आप वक्त रहते अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सके.
यह भी पढ़ें:- दिमाग की नस फटने से पहले शरीर देता है ये संकेत! जानिए कैसे दिखते हैं इसके छोटे अटैक
कौन सा कैंसर महिलाओं की ले रहा हर 8 मिनट में जान
आपको 8 मिनट वाली बात जानकर हैरानी जरूरी हुई होगी, लेकिन ये स्थिति एकदम सच है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत हो जाती है. यह भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है. वहीं, ब्रेस्ट कैंसर से हर 2 महिलाओं में से एक ही मौत हो जाती है. बाकी कैंसरों के तरह इस कैंसर का भी खतरा पहले मालूम नहीं चल पाता है, लेकिन शरीर कई संकेत देता रहता है.
क्या है ये कैंसर और कैसे लेता है जन्म? Cervical Cancer
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक कैंसर है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) की कोशिकाओं (सेल) में विकसित होता है. इसका सबसे बड़ा कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का लंबे समय तक बना रहने वाला संक्रमण है, जो आमतौर पर यौन संपर्क के जरिए फैलता है. जानकारी के अनुसार, ज्यादातर मामलों में शरीर इस वायरस को खुद खत्म कर देता है, लेकिन कुछ महिलाओं में यह संक्रमण सालों तक बना रहने पर सर्विक्स की कोशिकाओं में असामान्य बदलाव पैदा करता है, जो धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले सकते हैं.
कैसे दिखते हैं सर्वाइकल कैंसर के लक्षण Cervical Cancer Symptoms
शुरुआती स्टेज में आपको इसके लक्षण महसूस नहीं होंगे, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती रहती है और बड़े बदलाव भी दिखाई देने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप वक्त रहते इन लक्षणों को समझे और तुरंत इलाज कराएं. इन कैंसर के लक्षणों में शामिल है;
अचानक वजन का कम होना- सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में देखा जाता है कि उनका वजन अचानक से लगातार गिरने लगता है. अगर आपको भी कुछ महीनों से ऐसा बदलाव नजर आ रहा है, जिसके पीछे कोई कारण नहीं है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. इसी के साथ थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है.
पैरों में अचानक सूजन दिखना- सर्वाइकल कैंसर के लक्षण पैरों पर भी दिखाई देते हैं. अगर आपके पैरों पर अचानक से सूजन नजर आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करे और डॉक्टर से तुरंत सलाह ले.
वजाइना पर दिखता है ये संकेत- सर्वाइकल कैंसर असर वजाइना पर भी दिखाई देता है, इस कैंसर के कारण वेजाइनल डिस्चार्ज से बदबू आने लगती है. इसलिए अगर आपको ऐसा बदलाव दिखाई दे, तो उसे एक जरा नजरअंदाज न करें. साथ ही, यौन संबंध बनाते दौरान असामान्य दर्द और पीरियड साइकल प्रभावित होना भी इसके लक्षणों में शामिल है. बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें.
कैसे रखें अपने आपको सुरक्षित?
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी डेली लाइफ में कुछ जरूरी आदतों को शामिल करना जरूरी है, तभी इसका रिस्क कम हो सकता है. बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार, HPV वैक्सीन लगवाएं.
- 21 साल की उम्र के बाद हर 3 सालों में पैप स्मीयर और HPV टेस्ट करवाएं.
- अगर धूम्रपान करते हैं, तो उससे तुंरत दूरी बनाए.
- अपने डेलीरूटीन में फ्रेश सब्जी व फलों को शामिल करें और बाहर के खाने से हाथों को पीछे रखे.
- इसके अलावा नियमित जांच भी कराते रहे, ताकि शरीर में किसी तरह का बदलाव तुरंत पकड़ा जाए.
यह भी पढ़ें:- शुगर बढ़ने पर क्या-क्या महसूस होता है? जानिए शरीर पर कैसे बदलाव आने लगते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
55 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines