Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत बीमार पड़ने के बाद नहीं बल्कि बीमार पड़ने से पहले महसूस होनी चाहिए, इसीलिए प्रिवेन्टिव लाइफस्टाइल के बारे में बताया जाता है. अगर सही लाइफस्टाइल की आदतें अपनाई जाएं तो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं. वहीं, अक्सर ही लोग शरीर के बाकी हिस्सों पर तो ध्यान देते हैं लेकिन, आंख, कान और नाक को भूल जाते हैं और जाने-अनजाने ऐसे कई काम कर देते हैं जिनसे आंखों को, नाक को और कानों को नुकसान हो सकता है. 36 साल के अनुभाव वाले ENT डॉ. अमोद कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोडकास्ट में बताया है कि ऐसे कौन से 3 काम हैं जो वे कभी नहीं करते हैं. आप भी डॉक्टर की ही तरह अपने नाक, कान और आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये 3 काम.
यह भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम
कभी नहीं करते डॉक्टर ये 3 काम
परफ्यूम या डिओ – डॉक्टर ने बताया कि वे कभी भी परफ्यूम, पाउडर या डिओ नहीं लगाते हैं. ये कॉमन इरिटेंट्स होते हैं जो आंखों और नाक को इरिटेट कर सकते हैं.
नाक को ल्यूब्रिकेंट करना – डॉक्टर ने बताया कि वे कभी भी नाक को ल्यूब्रिकेट किए बिना नहीं सोते हैं, यानी वे नाक में तेल वगैरह लगाकर ही सोते हैं.
दांतों की सफाई – डॉक्टर बताते हैं कि वे कभी भी ब्रश, कुल्ला या गरारे किए बिना नहीं सोते हैं. ओरल हेल्थ के लिए यह बेहद जरूरी होता है. डॉक्टर ने यह भी कहा कि वे कभी भी दांतों को वॉटर फ्लॉस किए बिना नहीं सोते हैं.
इन बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी
- कानों की सफाई के लिए कभी भी कॉटन स्वैब या कॉटनबड्स का इस्तेमाल नीं करना चाहिए क्योंकि इससे कान की वैक्स हटे या नहीं लेकिन कान का सुरक्षा कवच जरूर हट सकता है जिससे कान की दिक्कतें बढ़ती हैं.
- नाक के बालों को जड़ से खींचने से भी परहेज करना जरूरी है. नाक के बाल नाक के अंदर हवा में मौजूद धूल, एलर्जी वाले कण और कीटाणुओं को जाने से रोकते हैं. अगर नाक के बाल हटा दिए जाएं तो इससे नाक में घाव भी बन सकता है और एलर्जी या इंफेक्शंस ज्यादा होते हैं सो अलग.
- हर समय इयरफोन लगाए रखने से भी परहेज करना चाहिए. इससे कानों के सुनने की क्षमता कम होने लगती है. खासतौर से बहुत तेज आवाज में गाने नहीं सुनने चाहिए.
- इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आप हर समय अपनी आंखों को रगड़ते ना रहें. इससे आंखों की दिक्कतें बढ़ती हैं.
यह भी पढ़ें – कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines