Chips and Kurkure Khane Ke Nuksan: आजकल बच्चे बाहर का बहुत खाने लगे हैं. खाने के बजाय चिप्स, कुरकुरे, नमकीन और दूसरे पैकेट वाले स्नैक्स ही खाते हैं. इन चीजों में स्वाद तो होता है, लेकिन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. कई पैरेंट्स बच्चों की जिद या टाइम बचाने के लिए रोजाना ऐसे स्नैक्स दे देते हैं, जबकि इनमें नमक, तेल और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा काफी ज्यादा हो सकती है. आइए जानते हैं बच्चों को पैकेट वाले स्नैक्स खिलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर खिला रहे हैं तो आपको किन चीजों को शामिल करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी! क्या Hantavirus और Norovirus बनेंगी नई महामारी?
बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और नमकीन खिलाने के नुकसान
ब्लड प्रेशर की समस्या- चिप्स या नमकीन ज्यादा खाई जाती है. इससे बच्चों को ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगती है और कम उम्र में ज्यादा नमक खाने की आदत आगे चलकर बीमारियों को दावत देती है.
मोटापे का खतरा बढ़ना- पैकेट वाले स्नैक्स में कैलोरी और फैट काफी ज्यादा होता है. अगर बच्चा रोजाना इन्हें खाता है और फिजिकल एक्टिविटी कम करता है, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है.
पेट और पाचन पर असर– कुरकुरे ज्यादा तेल में फ्राई किए जाते हैं. अगर बच्चे ज्यादा तला भुना खाते हैं तो गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
दांतों के लिए खतरनाक- फ्लेवर और मसालों से भरपूर स्नैक्स दांतों पर भी असर होता है. अगर आपके बच्चे के दांत खराब हो रहे हैं तो बाहर का खाना बंद करवा सकते हैं.
क्या करें पैरेंट्स?
- अपने बच्चों को रोजाना पैकेट वाले स्नैक्स देने से बचें.
- बाहर का देने के बजाय घर पर हेल्दी स्नैक्स बनाकर दें.
- फलों, ड्राई फ्रूट्स और दही जैसी चीजें डाइट में शामिल करें.
- बच्चों को पानी ज्यादा देने के बजाय हेल्दी ड्रिंक्स बनाकर दें.
इसे भी पढ़ें- क्या कोई वैज्ञानिक कारण है कि बच्चों को सब्जियां पसंद नहीं हैं? स्टडी ने किया खुलासा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
13 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
17 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
18 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines