Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी! क्या Hantavirus और Norovirus बनेंगी नई महामारी?
Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा के द्वारा की गई भविष्यवाणी हमेशा सच होती हैं. 2026 हंतावायरस और नोरोवायरसर को लेकर बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणी की थी, जिनका प्रकोप काफी देखा जा रहा है.

Baba Vanga Prediction For 2026: साल 2026 शुरुआत से ही हमें नई तरह की बीमारी देखने को मिल रही है. कोरोना महामारी के बाद लोगों के मन में एक अजीब सा डर बैठ गया है. इस वायरस को लेकर मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है. हाल ही में हंतावायरस और नोरोवायरसर के बढ़ते मामलों के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने पहले ही रहस्यमयी बीमारियों और बड़े Outbreaks को लेकर चेतावनी दी थी. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये वायरस क्या हैं और क्या सच में ये नई महामारी बन सकते हैं?
क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
2 / 7बाबा वेंगा को दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में गिना जाता है. 1996 में अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 9/11 हमला हो या कोरोना महामारी पहले ही देख लिया था. हालांकि, उनकी भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा बहस होती रही है और इनके वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं.
अनजानी बीमारी का किया था जिक्र
3 / 7बाबा वेंगा के फॉलोअर्स के आधार पर उन्होंने 2025 से 2027 के बीच अशांत समय की भविष्यवाणी की थी. इसमें उन्होंने बताया था कि इंसानियत को ऐसी चिकित्सा स्थितियों का सामना करना पड़ेगा जो पूरी तरह से अज्ञात होंगी.
क्या यह दावा सच है?
4 / 7बाबा वेंगा ने अपनी किसी भी भविष्यवाणी में हंतावायरस या नोरोवायरस का नाम तो नहीं लिया था, लेकिन किसी महामारी आने का दावा जरूर किया था. हालांकि, इस भविष्यवाणी को वैज्ञानिक रूप से सच नहीं माना जाता है.
क्या है हंतावायरस?
5 / 7हंतावायरस एक गंभीर वायरस है, जो चूहों और दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है. संक्रमित जानवरों की लार, पेशाब या मल के जरिए यह वायरस इंसानों तक पहुंच सकता है.
क्या है नोरोवायरस?
6 / 7नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है जो पेट और आंतों को प्रभावित करता है. यह दूषित खाना, पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से तेजी से फैल सकता है.
क्या ये नई महामारी बन सकती है?
7 / 7विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल हंतावायरस और नोरोवायरस को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन इसे फिलहाल महामारी नहीं कहा जा सकता है.