How To Make Guava Sabji: अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
अमरूद की सब्जी स्वाद में बेहद लजीज लगती है। इसके साथ ही इससे आपका डाइजेशन भी बढ़िया बना रहता है। इसका स्वाद हर किसी के मन को खूब पसंद आता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद की सब्जी (How To Make Guava Sabji) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है पौष्टिक मखाना खिचड़ी, ये रही बनाने की विधि
अमरूद की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 500 ग्राम कच्चा अमरूद
- 1 टमाटर
- 1 ½ टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 टी स्पून चीनी
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- चुटकी भर हींग
- 1/2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 1/2 टी स्पून जीरा
- स्वादानुसार नमक
अमरूद की सब्जी कैसे बनाएं? (How To Make Guava Sabji)
- अमरूद की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद और टमाटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप अमरूद और टमाटर को छोटे-छोटे बीज निकालकर टुकड़ो में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा डालकर तेल गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें जीरा डालकर अच्छे से तड़काएं।
- इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और हींग डालकर थोड़ी देर तक भून लें।
- फिर आप इसमें अमरूद के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें।
- इसके बाद आप इनको मिलाकर इसमें पानी डालें और अच्छे से पकने दें।
- फिर जब अमरूद नर्म हो जाएं तो आप इसमें कटे हुए टमाटर और चीनी डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 2 मिनट तक पकाएं और गैस को बंद कर दें।
- अब आपकी टेस्टी अमरूद की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागरम रोटी, पराठे और पूड़ी के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
15 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
17 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
22 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines