Cucumber And Apple Cider Vinegar Benefits: खीरा एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड है जोकि 95% पानी से भरपूर होता है। इसलिए ये आपकी सेहत को कई बेहतरीन लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप खीरे को सेब के सिरके में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को बेहतरीन लाभ प्राप्त होते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती भी प्रदान होती है, तो चलिए जानते हैं खीरे को सेब के सिरके में भिगोकर खाने के फायदे-
अभी पढ़ें – भाई का टीका करें स्वाद से भरपूर मैसूर पाक से, ये रही बनाने की आसान विधि
सेब के सिरके में भीगे खीरे खाने के लाभ- Benefits Of Cucumber Soaked in vinegar
खाना आसानी से पचाए
खीरे में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए जब आप खीरे को सेब के सिरके में मिलाकर खाते हैं तो ये एक प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इससे आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे आपका खाना आसानी से पच जाता है।
पेट जुड़ी समस्याएं होती है दूर
सेब के सिरके में भीगे खीरे खाने से आपका पाचन बेहतर होता है। साथ ही इससे आपकी कब्ज, पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग आदि की समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। इससे हर सुबह मलत्याग की प्रक्रिया में आसानी होती है।
हड्डियां और दांत होते हैं मजबूत
खीरा कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है जोकि आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभकारी होता है। इससे आपकी हड्डियों में बोन डेंसिटी में सुधार और फ्रैक्चर के जोखिम को भी कम करने में भी मदद मिलती है।
अभी पढ़ें – विंटर सीजन में बढ़ने वजन को कंट्रोल करेंगी ये 5 हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स, आज से ही करें फॉलो
वेट लॉस में मदद करे
सेब के सिरके में भीगे खीरे डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपकी भूख को कंट्रोल करने और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को रोकने में भी मदद मिलती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द को दूर करे
जोडों में दर्द हाई यूरिक एसिड या गठिया की समस्या की वजह से होता है, तो आपको सेब का सिरका और खीरा खाने से आराम मिल सकता है। ऐसे में यूरिक एसिड कम को करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर बहुत अच्छा विकल्प है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
8 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
10 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
15 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
19 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines