How To Make Amla Launji: आयुर्वेद में एक आंवला को एक औषधीय जड़ी-बूटी के समान माना गया है। इसके सेवन से आपके डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
ऐसे में आंवले को लोग अपनी डाइट में आंवला की चटनी, मुरब्बा, जूस या अचार आदि के तौर पर शामिल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने आंवले की लौंजी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आंवला लौंजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी हर समस्या से बचे रहते हैं। इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आंवला लौंजी (How To Make Amla Launji) बनाने की विधि-
आंवला लौंजी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- आंवला 250 ग्राम
- हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- हल्दी 1/4 चम्मच
- चुटकी भर हींग
- धनिया 2 चम्मच
- सौंफ 1 चम्मच
- राई-जीरा 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत अनुसार
अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: सोया पोहा खाकर जल्दी घटने लगता है वजन, इस विधि से झटपट बनाकर खाएं
आंवला लौंजी कैसे बनाएं? (How To Make Amla Launji)
- आंवला लौंजी बनाने के लिए आप सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें।
- फिर आप आंवलों को प्रेशर कुकर में पानी के साथ 1-2 सीटी लगाकर उबाल लें।
- इसके बाद जब आंवला ठंड़े हो जाएं तो आप इनको हाथ से बारीक कर लें।
- फिर आप इनकी गुठलियां निकालकर अलग कर लें।
- इसके बाद आप आंवले को अच्छी तरह मैश कर लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें राई-जीरा डालकर चटकाएं।
- फिर आप इसमें हींग और कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें मैश किए हुए आंवले डालकर मिलाएं।
- फिर जब आंवले से हल्का पानी निकलने लगे तो आप इसमें मसाले डालें।
- इसके बाद आप इसको मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर जब आंवला लौंजी तेल छोड़ने लगे तो आप गैस बंद कर दें।
- अब आपकी खट्टी-मीठी आंवला लौंजी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
17 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines