How To Use Parwal For Hair Growth: हेयर ग्रोथ में मदद करता है परवल, बस इन तरीकों से हेयर केयर में करें शामिल

Parwal For Hair Growth

Parwal For Hair Growth

Hair Growth Treatment: परवल एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जो न केवन आपकी सेहत बल्कि बालों के लिए भी बेहतरीन होती है। आज के समय की लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते बालों के टुटने-झड़ने और हेयर ग्रोथ न होने की समस्या बहुत कॉमन बन चुकी है। ऐसे में आज हम हेयर ग्रोथ के लिए परवल का उपयोग करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

परवल कैल्शियम, फॉस्‍फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम आद‍ि जैसे पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है जोकि आपके बालों को लंबा, घना और कोमल बनाने में मदद करती है। इसके अलावा परवल में कई एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जिसको बालों में लगाने से आपको डैंड्रफ और स्‍कैल्‍प इंफेक्‍शन से छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं बालों में परवल को इस्तेमाल करने के तरीके-

परवल का पानी लगाएं

अगर आपके बालों की रुक गई है तो हेयर ग्रोथ के ल‍िए परवल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 मग पानी को एक पैन में डालकर गरम करें। फिर आप इसमें परवल के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबाल लें। इसके बाद आप इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर आप इससे अपने बालों को धोएं। इससे आपके बाल घने और मजबूत बनते हैं।

परवल हेयर पैक लगाएं

हेयर ग्रोथ के ल‍िए आप परवल से हेयर पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप परवल को छीलकर अच्छी तरह से मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर आप इस पेस्ट में ताजा एलोवेरा जेल डालकर एक बार और पीस लें। फिर आप इस म‍िक्चर को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। इसको आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार जरूर उपयोग करें।

परवल को डाइट में शामिल करें

अगर आप परवल को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगती है। इसके लिए आप रोजाना परवल के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप परवल को काटकर म‍िक्‍सी में अच्छी तरह से पीस लें। फिर आप इसको छानकर रस निकाल लें और सेवन करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ