कानों में गीत गूंजना भी बीमारी के लक्ष्ण, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Earworms Signs: कई बार हम कोई एक गाना सुनते हैं और दिनभर उसी को गुनगुनाते रहते हैं। पर कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इस पर क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट, यहां जानिए।

Music Listening

फोटो क्रेडिट- Meta AI

Earworms Signs: गाना सुनना किसे नहीं पसंद है? कुछ गाने हमें इतने पसंद होते हैं कि हम बार-बार उसे गाते या सुनते रहते हैं। हालांकि, किसी गाने को सुनना तो कॉमन बात है लेकिन किसी गाने का हमेशा दिमाग के अंदर बस जाना सही नहीं है। कभी सोचा है कि आपके साथ ऐसा क्यों होता है कि आप बार-बार एक ही गाने को गुनगुनाते रहते हैं? इस दिमागी लोचे को क्या कहते हैं? चलिए समझते हैं।

विज्ञापन

क्यों गुनगुनाते हैं एक ही गाना?

यह साइकोलॉजी है, जिसमें हम हमेशा किसी गाने की धुन की तरफ इतने ज्यादा अट्रैक्ट हो जाते हैं कि बस दिन-रात उसे गाते रहते हैं। कुछ लोग तो अगर गाने का वीडियो देख लें, तो भी उस वीडियो के ख्यालों में खो जाते हैं। इसे असल में इयरवॉर्म्स नाम से जाना जाता है। रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि कुछ सुरीली धुन इंसान के दिमाग को इतना ज्यादा मोह लेती हैं कि वे अन्य चीजें भूल जाते हैं। इसमें मरीज उस संगीत की कल्पना को अपने से जोड़ने लगता है। इस समस्या के लिए जिम्मेदार दिमाग का ऑडिटरी कॉर्टेक्स वाला हिस्सा है।

विज्ञापन

क्यों होता है ऐसा?

ऑडिटरी कॉर्टेक्स दिमाग का एक ऐसा हिस्सा है जो किसी बात को सुनने के बाद अलग-अलग तरीके से रिएक्‍ट करता है। सरल भाषा में कहें तो दिमाग का यह हिस्सा एक गाने को सुनने के बाद यदि आपको पसंद आ जाए तो उसे बार-बार सुनने की कल्‍पना करता रहता है। यह कल्पना ही उसे गाने को गुनगुनाने के लिए मजबूर करती है।

विज्ञापन

किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा?

इस समस्या का जोखिम स्ट्रेस में रह रहे लोगों को, ज्यादा इमोशनल लोगों को और चिंता में रहने वाले लोगों को प्रभावित करता है। कुछ लोगों का इस समस्या से काम करने में ध्यान भटकता रहता है।

Listening Music

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

क्या यह कोई बीमारी है?

नहीं, यह कोई बीमारी नहीं है, जो मेडिकल सिस्टम ने अप्रूव की हो। यह सिर्फ एक मानसिक समस्या है, जिसमें इंसान का दिमाग एक गाने या धुन में फंस जाता है। कुछ एक्सपर्ट्स इसे दिमागी कीड़ा भी कहते हैं लेकिन यह वह कीड़ा नहीं है, जो खाने-पीने की चीजों से दिमाग तक पहुंचता है।

कैसे होते हैं संकेत

वैसे तो इसके कोई खास संकेत नहीं हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं, अगर आप 24 घंटे से ज्यादा किसी धुन या गाने को गुनगुना रहे हैं तो यह गंभीर है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ