Ebola Virus Symptoms: आजकल मौसम बदलने, बाहर का खाना खाने या इंफेक्शन की वजह से पेट खराब होना आम बात है, लेकिन कई लोग बार-बार दस्त, उल्टी या पेट दर्द होने पर डर जाते हैं कि कहीं यह किसी गंभीर बीमारी, जैसे इबोला वायरस का संकेत तो नहीं. हालांकि, हर बार पेट खराब होना इबोला नहीं होता, लेकिन कुछ खास लक्षणों को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल इबोला वायरस काफी बढ़ गया है, जिसके शुरुआती लक्षण पहचान बहुत जरूरी है. हम आपको इस लेख में बताएंगे कि शरीर में इसके शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना
क्या है इबोला वायरस?
Ebola Virus Disease यानी इबोला वायरस एक बेहद गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित इंसान या जानवर के संपर्क में आने से फैल सकती है. यह बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में ज्यादा देखी गई है और इसमें मौत का खतरा भी काफी अधिक होता है.
क्या सिर्फ पेट खराब होना इबोला का संकेत है?
सिर्फ पेट खराब होना या दस्त लगना इबोला का सीधा संकेत नहीं माना जाता है. आमतौर पर फूड पॉइजनिंग, वायरल इंफेक्शन, खराब पानी या पेट की गड़बड़ी की वजह से भी ऐसा हो सकता है. अगर पेट खराब होने के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
इबोला वायरस के शुरुआती लक्षण
इबोला के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल फीवर जैसे लग सकते हैं.
- तेज बुखार होना
- बहुत ज्यादा कमजोरी
- सिरदर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- गले में खराश होना
- बार-बार उल्टी और दस्त
- पेट में तेज दर्द होना
- भूख कम लगना
किन लोगों को सावधान ज्यादा रहने की जरूरत?
- आप ट्रैवल करना बंद कर दें और अगर कर रहे हैं तो इबोला से इफेक्ट देशों के नाम को हटा दें.
- अगर किसी को यह बीमारी हो या कुछ संकेत नजर आएं तो इसे नजरअंदाज ना करें.
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
अगर पेट खराब होने के साथ ये लक्षण दिखें तो देरी न करें.
- बार बार दस्त आना
- तेज बुखार होना
- शरीर में पानी की कमी
- उल्टी में खून होना
- चक्कर आना या बेहोश होना
- सांस लेने में परेशानी होना
इसे भी पढ़ें- इबोला की नई स्ट्रेन के लिए रूस ने बना ली है वैक्सीन, क्या खत्म होगा Ebola का खतरा?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines