हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pregnancy Early Sign: ये 5 संकेत दिखें तो जान लें आप प्रेग्नेंट हैं, अर्ली प्रेग्नेंसी भी समझें

First Week Pregnancy Signs: प्रेग्नेंट होना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। गर्भावस्था ऐसी अवस्था है, जिसमें महिला यदि पहली बार प्रेग्नेंट हो रही है, तो उसे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं।

विज्ञापन
Photo Credit-Freepik

First Week Pregnancy Signs: गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिला को कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पता लगाना कि आप गर्भवती हैं भी या नहीं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, अक्सर शुरुआती दिनों में गर्भवती महिला में ऐसे लक्षण दिखते हैं, जो कि अन्य सामान्य बीमारियों के भी होते हैं। जैसे उल्टी या मतली होना, इस संकेत को अक्सर महिलाएं पाचन की समस्या समझकर इग्नोर करती हैं, लेकिन यह गर्भावस्था का संकेत होता है। चलिए समझते हैं कि कैसे पता कर सकती हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं।

अर्ली प्रेग्नेंसी क्या है?

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों यानी प्रारंभिक गर्भावस्था को अर्ली प्रेग्नेंसी कहते हैं। सरल भाषा में गर्भधारण के पहले 12 सप्ताहों को अर्ली प्रेग्नेंसी कहते हैं। इस दौरान भ्रूण तेजी से विकसित होता है। साथ ही, शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। आइए जानते हैं पहले हफ्ते दिखने वाले कुछ अनसुने संकेत।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के शुरुआती संकेत

हर महिला का गर्भवती होने का अनुभव अलग होता है, क्योंकि यह अहसास सबसे अलग होता है। अक्सर महिलाएं पीरियड मिस होने के बाद अंदाजा लगाती हैं कि वे गर्भवती हैं। गायनोकॉलोजिस्ट के अनुसार, मोटा-मोटी तौर पर कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जो अलग लेकिन गर्भावस्था के सामान्य लक्षण हैं।

1. ब्लीडिंग होना

विज्ञापन

जी नहीं, ब्लीडिंग का मतलब पीरियड नहीं है। दरअसल, जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसे शुरुआती दिनों में हल्की गुलाबी रंग की ब्लीडिंग होती है। यह पीरियड ब्लड से काफी अलग होती है। इसमें पीरियड की तरह ब्लड फ्लो नहीं होता है, बस हल्का खून जैसे सेल्स दिखते हैं।

2. वेजाइनल डिसचार्ज

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी का यह लक्षण भी बहुत आसानी से समझा जाने वाला है। यह संकेत गर्भवती होने के तुरंत बाद ही दिखाई देने लगता है। ऐसा होने का कारण यह है कि महिला गर्भवती है और उसके शरीर में हार्मोनल बदलाव हो रहे हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजाइना के आस-पास की परत मोटी हो जाती है, जिस कारण वजाइना के सेल्स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस कारण ही महिला को वेजाइनल डिसचार्ज होता है।

3. बार-बार टॉयलेट जाना

विज्ञापन

पीरियड मिस होने के बाद महिला का बार-बार पेशाब करने जाना भी लक्षण है कि आप गर्भवती हो सकती हैं। इसमें शरीर में खून की मात्रा पीरियड न होने के वजह से बढ़ जाती है। इसलिए यूरिन करने की मात्रा बढ़ जाती है।

4. ब्रेस्ट में भारीपन

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में हार्मोनल चेंजेस होते हैं। इन बदलावों के चलते स्तनों में एक प्रकार का भारीपन महसूस होने लगता है। हालांकि, अगर आप गर्भवती नहीं हैं, तो भी यह संकेत दिखाई पड़ सकता है। और प्रेग्नेंसी में भी कुछ समय बाद यह परेशानी दूर हो जाती है।

5. स्वाद में बदलाव

विज्ञापन

यदि कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसे खाने-पीने की कुछ चीजों की महक खराब लग सकती है व कुछ ऐसी चीजों की खुशबू अच्छी भी लग सकती है, जो शायद अच्छी न हों। कुछ महिलाओं के साथ ऐसा भी होता है कि जो चीजें उन्हें पहले पसंद होती हैं, उनका टेस्ट बुरा लगने लगता है और जो नहीं पसंद थी, वो उन्हें अब अच्छी लगती हैं।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola