Durva Grass Benefits: दूर्वा की घास का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस घास का इस्तेमाल अधिकतर पूजा-पाठ में होता है। गणेश जी की पूजा में दूर्वा की घास का विशेष महत्व होता है। गणेश चतुर्थी आने वाली है। इस पर्व पर दूर्वा की घास की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लोग इसे भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं या इसकी माला बनाकर गणेश जी को पहनाते हैं। इस घास के कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। जानते हैं इस घास के लाभ और किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।
दूर्वा की घास के हेल्थ बेनेफिट्स
दूर्वा की घास आयुर्वेदिक उपचारों में एक महत्वपूर्ण दवा मानी जाती है। इस घास में पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, विटामिन-ए होता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, मैग्नीशियम, एंटी-इंफ्लामेटरी तथा एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इन लाभकारी कारकों के चलते ही इस घास को खाने से शरीर हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर पहनना चाहती हैं नौवारी साड़ी? फॉलो करें साड़ी पहनने का Step by Step प्रोसेस
दूर्वा खाने के फायदे
इम्यूनिटी
बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होना आम बात है। ऐसे में इन दिनों ये घास आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होगी। दूर्वा की घास में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण होते हैं। ये सभी गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
डायबिटीज
दूर्वा की घास डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इसके लिए उन्हें सुबह खाली पेट दूर्वा की घास का जूस और नीम के पत्तों का जूस निकालकर, दोनों को साथ मिलाकर पीना होगा।
Durva grass Benefits
कब्ज
जो हमेशा पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन लोगों को भी दूर्वा की घास का रस पीना चाहिए। दूर्वा उनका पाचन बेहतर करती है। इसको रोजाना पीने से उन्हें शौच की समस्या भी नहीं होगी, वे सुबह आसानी से फ्रेश हो सकेंगे।
तनाव दूर करें
दूर्वा की घास का सेवन करने से दिमाग की नसें शांत होती हैं। दूर्वा की घास में मौजूद एंजाइम्स आपको मानसिक तनाव, स्ट्रेस, अवसाद जैसी सभी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
कैसे करें इस घास का सेवन?
दूर्वा की घास खाने के लिए आपको इसकी ताजी घासों को तोड़कर लाना होगा। इसके बाद इसे पानी से अच्छे से 2-3 बार धोकर साफ कर लें। अब इन घासों का रस निकालकर पिएं। आप चाहें तो इन घासों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी ले सकते हैं। सुखी घासों को 1 चम्मच शहद के साथ खाना सही रहेगा।
ये घास आपको अपने आसपास पार्क या फिर किसी नर्सरी में आसानी से मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: दिल्ली में कहां लगेगा गणपति बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल? यहां जानें सब कुछ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
3 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
5 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
8 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
8 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
10 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
14 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines