Dry Skin Causes: बदलती लाइफस्टाइल और अस्वस्थ खानपान का असर व्यक्ति की सेहत पर तो पड़ता ही है। इसी के साथ इससे उसकी त्वचा भी बेजान होने लगती है। दरअसल, जब स्किन को प्रॉपर न्यूट्रिशन नहीं मिलते हैं, तो इससे स्किन ड्राई होने लगती है। इसी वजह से कहा जाता है कि अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। जो लोग नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, उनके शरीर से आसानी से हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
लेकिन कई बार पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद भी लोगों की स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। आइए जानते हैं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के बाद भी स्किन ड्राई क्यों होती है।
ये भी पढ़ें- Skin Allergy से छुटकारा केवल 10 रुपये में, दाद-खाज-खुजली दूर भगाएंगे घरेलू उपाय
ब्यूटी प्रोडक्ट्स
जो लोग बहुत ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, उनकी स्किन भी रूखी और बेजान होने लगती है। दरअसल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। ऐसे में त्वचा बेजान होने लगती है, जिससे जलन और रैशेज आदि की समस्या होने लगती हैं।
गर्म पानी
जो लोग गर्मी में भी गर्म पानी से नहाते हैं, उन्हें स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। दरअसल, जब शरीर पर गर्म पानी पड़ता है, तो इससे स्किन ड्राई होने लगती है, जिसके बाद खुजली और रैशेज की शिकायत भी होने लगती है।
शराब-धूम्रपान
जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं या फिर धूम्रपान करते हैं, उन्हें भी स्किन से जुड़ी समस्या रहती है। दरअसल, ये सभी चीजें शरीर के लिए हानिकारक होती हैं, जिनका असर कहीं न कहीं त्वचा पर भी पड़ता है। इससे स्किन रूखी और शुष्क होने लगती है, जिससे व्यक्ति को खुजली, जलन और लाल चकत्ते की समस्या भी हो सकती है।
हार्मोनल इम्बैलेंस
जब शरीर में हार्मोन का इम्बैलेंस होता है, तो इससे स्किन पर भी असर पड़ता है। दरअसल, जब हार्मोन में उतार-चढ़ाव आते हैं, तो इससे बॉडी में पानी और जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रभावित होने लगते हैं, जिसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है।
पोषक तत्वों की कमी
जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, तो इसका असर सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ता है। बॉडी में जब ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई की कमी होती है, तो त्वचा रूखी होने लगती है। क्योंकि इनकी कमी से त्वचा को नमी नहीं मिलती है, जिससे स्किन ड्राई होने लगती है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये की ये एक चीज साफ कर देगी बाथरूम की गंदी टाइल्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
12 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
14 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
16 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
18 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
18 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
22 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines