Urine Symptoms: हर रोज हम बिना सोचे-समझे कुछ गलतिया कर लेते हैं, जो शायद हमें बीमार कर सकती है। जी हां, उन्हीं में से एक पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं? अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं कि आपकी ये गलती किडनी स्टोन का कारण बन सकती है। चलिए जानते हैं इसका कारण क्या है।
क्या हमें पानी पीना चाहिए?
बिल्कुल नहीं, हमें पेशाब करने के तुरंद बाद पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, जब हम पेशाब कर लेते हैं तो उसके बाद हमारा यूरिनरी ब्लैडर खाली हो जाता है। इसके खाली होने के बाद वहां कुछ कंपाउड्स बच जाते हैं। ऐसे में जैसे ही हम पेशाब करने के तुरंद बाद पानी पी लेते हैं तो वे पानी कंपाउड पानी के साथ घुलकर यूरिनल एरियाज और किडनी के आस-पास जमा हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें-14 दिनों तक नींबू पानी पीने से क्या होगा? गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने बताए फायदे और पीने का सही तरीका
किडनी स्टोन कैसे बनते हैं?
डॉक्टर मनोज दास बताते हैं कि कुछ बातें हमें ध्यान जरूर रखनी चाहिए जैसे कि पानी कब पीना है और नहीं। सब लोग इस बात को जान चुके हैं कि उन्हें खाने के बाद पानी नहीं पीना है लेकिन अब भी लोग नहीं जान पाए है कि उनको पेशाब के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। खाली ब्लैडर में मौजूद तत्व पानी के साथ जमने लगते हैं, जो स्टोन बनाने का काम करते हैं।
क्या पेशाब करने से पहले पानी पी सकते हैं?
जी हां, अगर आपको पेशाब आ रहा है तो उससे पहले थोड़ा पानी पी लेना सही होता है। इससे ब्लैडर में मौजूद खराब मिनरल्स भी बाहर निकलते हैं। इस आदत को अपनाने से आपको यूरिन इंफेक्शन की समस्या नहीं होती है।
कब-कब पानी पिएं?
- सुबह उठते ही पानी पिएं।
- खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पिएं।
- व्यायाम करने के बाद पानी पिएं।
- रात को सोने से 1 घंटे पहले पानी पीना सही।
ये भी पढ़ें- रोज 1 गिलास अनार का जूस बचाएगा दिल की बीमारियों से, स्टडी में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
17 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines