Drinking Coconut Water On Empty Stomach Benefits: नारियल पानी आपने कई बार पिया होगा, जिसे पीने की सलाह खुद डॉक्टर्स भी देते हैं. इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि दिन की शुरुआत अगर ऐसे ही ड्रिंक से की जाए, तो शरीर पर इसका कैसा असर दिखेगा? कई खास गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को अक्सर लोगों ने अपनी डेली रूटीन का अहम हिस्सा बना लिया है, ताकि उनकी सेहत बनी रही. अब सवाल उठता है कि क्या सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है? जानिए इस ड्रिंक को सुबह पीने के फायदे.
यह भी पढ़ें:- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक
क्यों सेहत के लिए खास माना जाता है नारियल पानी
नारियल पानी कम कैलोरी वाला प्राकृतिक ड्रिंक है, जिसमें शरीर के लिए कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार माना जाता है, जबकि मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी होता है. इसके अलावा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मददगार होते हैं. यही कारण है कि यह एक प्राकृतिक और पौष्टिक ड्रिंक माना जाता है, जिसका नियमित रूप से सेवन करने की सलाह दी जाती है.
सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे
सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं, जिससे जानने के बाद आप भी इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लेंगे.
- शरीर को तेजी से हाइड्रेट करने में मदद मिल सकती है, जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है.
- प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं.
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है और गैस या हल्की एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.
- शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस हो सकती है.
- पोटैशियम की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार हो सकती है.
- कम कैलोरी होने के कारण यह मीठे ड्रिंक की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है और वजन कंट्रोल रखने में भी फायदेमंद होता है.
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार, नारियल पानी का सेवन करने से हाइड्रोजन मिलती है, जिससे त्वचा की नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ दिखाने में भी मदद मिल सकती है.
किन लोगों को नारियल पानी से बरतनी चाहिए सावधानी
नारियल पानी के बारे में आपने काफी फायदे सुन लिए, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, यानी डॉक्टर की सलाह के अनुसार. हर हेल्दी चीज अगर जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल की जाए, तो उसका असर सेहत पर बुरा भी पड़ सकता है, नारियल के साथ भी ऐसा ही कुछ है. एक्सपर्ट्स कहते हैं, सामान्य तौर पर एक दिन में 1 ताजा नारियल का पानी पीना पर्याप्त माना जाता है. हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी बीमारी है, लो ब्लड प्रेशर या शरीर में पोटैशियम का स्तर पहले से ही ज्यादा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह नारियल पानी न पीए. सही मात्रा और सही समय पर पिया गया नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने, ऊर्जा देने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें:- दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है? रोज खाएं ये 1 फल, मिल सकते हैं कई फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
6 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
8 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
9 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
12 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
16 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines