Health Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो शुगर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। डायबिटीज आजकल हर दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं योग गुरु डॉ. हंसाजी योगेंद्र (Dr. Hansaji Yogendra), जिन्हें डॉ. हंसाजी के नाम से जाना जाता है, से कि ऐसी कौन-सी एक आयुर्वेदिक ड्रिंक है, जिसका रोजाना सेवन करने से आप न केवल अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि खुद को फिट भी रख सकते हैं।
इस एक ड्रिंक का करे सेवन
डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट करते डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक ड्रिंक पीने की सलाह दी है जिसे आप भी चाहें तो अजमा सकते हैं. इस ड्रिंक को बनाना भी काफी ज्यादा आसान है. जिसे बनाने के लिए आपको आमला पाउडर, हल्दी और हल्का गरम पानी की जरूरत होगी. अब इस ड्रिंक के लिए आप सबसे पहले पानी को हल्का गरम करें इसके बाद आप पानी में 1 चम्मच आमला पाउडर डालें. साथ ही चुटकी भर हल्दी को डालें. इस तरह से तीनों को अच्छे से मिला लें और ड्रिंक को रेडी कर लें. डॉ. हंसाजी योगेंद्र के मुताबिक अगर आप इस ड्रिंक का रोजाना करते हैं तो इससे आपकी शुगर कंट्रोल हो जाएगी साथ ही सेहत भी फिट रहेगी.
ये भी पढे़ं- लिवर फैट को गायब कर देगी ये एक चीज, डॉक्टर ने कहा रोजाना करें इसका सेवन
इस ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों के फायदे
- आंवला (Indian Gooseberry) विटामिन C से भरपूर होता है और यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह अग्न्याशय (Pancreas) को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे इंसुलिन का स्राव संतुलित होता है। इसके अलावा, यह इम्यूनिटी बढ़ाता (Boost Immunity) है और त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है.
- हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) एक प्रभावशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट (Anti-inflammatory and antioxidant) यौगिक है। यह शरीर में सूजन को कम करता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित (Blood Sugar) करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.
- गरम पानी शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त (Improves digestion) करता है और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शरीर में अच्छे से अवशोषित (absorb) करने में मदद करता है। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म (Active Metabolism) को एक्टिव रखने में भी सहायक होता है.
ये भी पढे़ं- चलते-चलते पैरों में आ जाए मोच तो तुरंत करें ये 2 काम, मिल जाएगी सूजन और दर्द से राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
7 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
11 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
14 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
16 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines