Health Tips: दूध के साथ लेते हैं सप्लिमेंट्स, तो हो जाएं सावधान! पैसे होंगे बर्बाद… घट जाएगा असर

What Should Not Be Taken With Milk: अगर आप दूध के साथ बिना सोचे समझे कुछ भी ले लेते हैं तो थोड़ा ठहर जाएं. यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. डॉ. बिमल छाजेर का कहना है कि कुछ सप्लिमेंट दूध के साथ नहीं लेने चाहिए. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है.

supplements to avoid with milk

दूध के साथ इन सप्लिमेंट्स को लेने से बचें- Image Credit- Freepik

Why Not Take Medicine With Milk: दूध पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए कई लोग रोजाना दूध पीते हैं और इसके साथ कुछ न कुछ खाते हैं. यकीनन आपको भी दूध के साथ कुछ खाने की आदत होगी. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसको लेकर डॉ. बिमल छाजेर का कहना है कि दूध के साथ कुछ सप्लीमेंट्स लेने से इसका असर कम हो जाता है जैसे- आयरन, जिंक या मल्टीविटामिन आदि. बता दें डॉ. बिमल छाजेर (एमबीबीएस, एमडी) साओल में काम करते हैं. उनके अनुसार दूध में मौजूद कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों एक दूसरे को काटने का काम करते हैं. इसलिए कुछ सप्लीमेंट्स को दूध के साथ लेने से बचें और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें.

दूध के साथ न लें ये 4 सप्लीमेंट्स| Supplements That Should Be Avoided With Milk

आयरन सप्लीमेंट

कभी भी दूध के साथ आयरन का सप्लीमेंट्स नहीं लेना चाहिए. कई लोग आयरन को खून बढ़ाने या थकान कम करने के लिए लेते हैं. मगर इसे दूध के साथ नहीं लें, इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम असर को कम कर देता है. इसे लगातार खाने पर भी इसका असर नहीं होता.

जिंक सप्लीमेंट

दूध में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो जिंक का असर कम कर देते हैं. अगर आप सोया या बादाम का दूध ले रहे हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है. दोनों बॉडी के एक ही हिस्से में आकर अपनी जगह बनाते हैं. इसलिए दोनों को अलग-अलग वक्त पर लें ताकि फायदा भरपूर मिले.

मल्टीविटामिन सप्लीमेंट

यह सप्लीमेंट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इसे खाने से बॉडी को आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे तत्व भी मिलते हैं. लेकिन अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाए तो आपको सिर्फ कैल्शियम का फायदा मिलेगा. साथ ही, पेट पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा.

कैल्शियम सप्लीमेंट

दूध में कैल्शियम होता है यह बात लगभग सभी को पता है. लेकिन क्या आपको पता है कि दूध के साथ कभी भी कैल्शियम नहीं लेना चाहिए. यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है. दोनों को साथ लेने से बॉडी में कैल्शियम ज्यादा हो जाता है और जिंक की मात्रा कम हो जाती है.

इसके अलावा, दूध के साथ मसालेदार या खट्टी चीजें खाने से बचें. इससे पेट खराब हो सकता है. वरना आपको पाचन संबधी दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ