प्रोटीन की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं? यहां जानिए कौन सी 7 चीजें खाने पर शरीर को मिलेगा Protein

Protein Deficiency Symptoms: प्रोटीन की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर शरीर किन-किन रोगों का शिकार हो सकता है और इसकी कमी को पूरा करने के लिए क्या करें.

Protein Deficiency

प्रोटीन की कमी होने पर क्या होता है?

Protein Deficiency: शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है प्रोटीन. शरीर में 10,000 से ज्यादा प्रोटीन होते हैं. बालों से लेकर पांव तक शरीर के हर हिस्से में प्रोटीन (Protein) होता है. प्रोटीन सेल्स को रिपेयर भी करता है और ग्रोथ और डेवलपमेंट में भी जरूरी होता है. ऐसे में प्रोटीन की कमी (Protein Ki Kami) शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. यहां जानिए शरीर को प्रोटीन की भरपूर मात्रा ना मिले या शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो व्यक्ति किन रोगों का शिकार हो सकता है.

विज्ञापन

प्रोटीन की कमी से कौन से रोग होते हैं

एडेमा

विज्ञापन

प्रोटीन की कमी होने पर एडेमा हो सकता है. यह ऐसी दिक्कत है जिसमें त्वचा फूल जाती है और सूजी हुई नजर आने लगती है. एडेमा की दिक्कत तब होती है जब शरीर में बिल्कुल ही प्रोटीन ना हो. एडेमा क्वाशियोर्कर बीमारी के लक्षणों में शामिल है.

फैटी लिवर

विज्ञापन

प्रोटीन की कमी से फैटी लिवर (Fatty Liver) की दिक्कत भी हो सकती है. फैटी लिवर में लिवर डैमेज हो सकता है. इसमें लिवर में फैट जमने लगता है जिससे लिवर सही तरह से अपना काम नहीं कर पाता है. लिवर में सूजन भी हो सकती है.

मसल मास कम होना

विज्ञापन

शरीर का मसल मास कम होना प्रोटीन की कमी से हो सकता है. प्रोटीन की कमी हो जाए तो मसल मास कम होता है, मसल टिशूज का ब्रेकडाउन बढ़ता है और शरीर में कमजोरी आने लगती है.

इम्यूनिटी कम हो जाती है

विज्ञापन

शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यक्ता होती है. प्रोटीन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिससे शरीर अलग-अलग रोगों का शिकार होने लगता है.

त्वचा, बालों और नाखून की दिक्कतें

विज्ञापन

प्रोटीन की कमी त्वचा, बालों और नाखून को भी प्रभावित करती है. प्रोटीन की कमी से स्किन की रंगत बदल सकती है, इससे हेयर ग्रोथ नहीं होती, बालों का झड़ना बढ़ सकता है और नाखून खुरदुरे हो जाते हैं.

बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है

विज्ञापन

अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ना मिले तो इससे बच्चे की ग्रोथ यानी विकास रुक सकता है. इसीलिए बचपन से ही बच्चों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन देना जरूरी है.

कैसे पूरी होगी प्रोटीन की कमी

विज्ञापन

अंडे – प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खानपान में अंडे (Eggs) शामिल किए जा सकते हैं. अंडे प्रोटीन के भरपूर स्त्रोत होते हैं.
मूंगफली – शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिले इसके लिए मूंगफली या पीनट बटर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
दालें – दालों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. सभी तरह की दालें खाई जा सकती हैं. मूंग से लेकर मसूर और छोले तक शरीर को प्रोटीन देते हैं.
अलसी के बीज – रोजाना भुने हुए अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. अलसी के बीज प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत (Protein Source) होते हैं.
सोयाबीन – सोया चंक्स, सोयाबीन और सोयामिल्क समेत टोफू जैसे सोया प्रोडक्ट्स प्रोटीन के भरपूर स्त्रोत होते हैं.
ग्रीक योगर्ट – प्रोटीन का इंटेक बढ़ाने के लिए ग्रीक योगर्ट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं.
किनोआ – कंप्लीट प्रोटीन किनोआ का एक कप शरीर को 8 ग्राम तक प्रोटीन देता है. चावल के बजाय आप किनोआ खा सकते हैं.

दिनभर में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है

विज्ञापन

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, व्यक्ति को अपने वजन के प्रति किलोग्राम के 0.8 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है. इससे शरीर को रोज की जरूरत का पर्याप्त प्रोटीन मिल जाएगा. उदाहरण के तौर पर यदि किसी 50 वर्षीय महिला का वजन 63 किलो के आस-पास है तो उसे दिनभर में लगभग 50 से 53 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ