पेट के सभी रोगों को दूर करेगा 1 गिलास यह लाल जूस, आचार्य बालकृष्ण ने बताया कब और कैसे पिएं

Acharya Balkrishna Health Tips: अगर आपको सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं और भूख में कमी आ गई है तो आपको आचार्य बालकृष्ण द्वारा बताए गए इस जूस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं यह कौन सा जूस है और इसे पीने के फायदे क्या हैं?

source-anar juice peene ke fayer

Acharya Balkrishna Health Tips: सर्दियों के मौसम में जब खानपान और पाचन प्रणाली धीमी पड़ जाती है तो ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच आम हो जाती हैं. आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में एक खास ‘लाल जूस’ (Red Juice) के बारे में बताया है जिसे नियमित रूप से पीने से इन सभी पेट संबंधी रोगों को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है. अगर किसी को भूख कम लगती है या दिनभर पेट भारी लगता है, उनके लिए भी यह जूस बेहद लाभकारी साबित होगा.

विज्ञापन

क्या है यह ‘लाल जूस’?

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार यह जूस मुख्य रूप से अनार का रस है. अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं. ये सभी तत्व न केवल पाचन को दुरुस्त करते हैं, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालते हैं.

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने क्या सुझाव दिया है?

  • आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे लाभदायक होता है. अगर इसे नियमित रूप से पिया जाए, तो यह डाइजेशन को मजबूत करता है.
  • अनार का जूस पीने से कब्ज, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है. उनके अनुसार, जूस को नाश्ते से पहले पीना चाहिए.
  • अगर किसी को भूख बढ़ानी है तो उसे अनार के जूस में जीरे को भूनकर डालना चाहिए और सेंधा नमक मिलाकर जूस को पीना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को भी अनार के जूस में शहद मिलाकर पीना चाहिए.

पेट के रोगों को कैसे दूर करता है अनार का जूस?

अनार का जूस आंतों की सफाई करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद फाइबर गट हेल्थ इंप्रूव करता है, जिससे कब्ज नहीं होती. चुकंदर और अनार का जूस पिया जाए तो उससे खून शुद्ध होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ