हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Donald Trump दिल की किस बीमारी से पीड़ित? डिसीज कितनी खतरनाक, शुरुआती लक्षण क्या

Donald Trump: यूएस में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता चलेगी। उन्होंने 6 नवंबर को कमला हैरिस को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। आइए जानते हैं अमेरिकी प्रेजिडेंट किस बीमारी से पीड़ित हैं, क्या यह गंभीर है?

विज्ञापन
Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है। उन्होंने कमला हैरिस को हराकर एकबार फिर यूएस की गद्दी थाम ली है। वे, इस चुनाव को जीतकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। पूरी दुनिया की नजर अमेरिका चुनावों पर रहती है, अब जब नतीजे सामने आ चुके हैं, तो नए राष्ट्रपति से जुड़ी जरूरी बातें भी आपको जान लेनी चाहिए। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को कोई बीमारी है? और अगर है, तो वह कितनी गंभीर है? चलिए इस बारे में जानते हैं सबकुछ।

ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर

क्या बीमार है Donald Trump?

हालांकि, इस बात को लेकर काफी चर्चाएं होती हैं कि उन्हें तरह-तरह की बीमारियां हैं लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि डोनाल्ड ट्रंप अबतक के सबसे उम्रदराज माने जाने वाले राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। साथ ही उन्होंने आजतक कभी अपनी कोई डिटेल्ड मेडिकल रिपोर्ट दुनिया के सामने पेश नहीं की है। वहीं, कमला हैरिस ने भी अपनी कैंपेनिंग के दौरान अपना हेल्थ रिकॉर्ड लोगों के सामने जारी कर बताया था कि वे राष्ट्रपति बनने के लिए कितनी फिट हैं। साथ ही, उन्होंने ट्रंप से भी उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल किए थे। इस बात का जवाब देते हुए कैनेडी जूनियर, जो कि ट्रंप की टीम का हिस्सा हैं ने बताया कि ट्रंप बिल्कुल फिट हैं, उन्होंने आजतक कभी सिगरेट भी नहीं पी है लेकिन वे 78 साल के हैं, तो उम्र के हिसाब से उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना पड़ता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- ANI

डोनाल्ड ट्रंप को है ये रोग

वैसे तो ट्रंप को कोई गंभीर बीमारी नहीं है। लेकिन वजन के कारण उन्हें ओबेसिटी से पीड़ित माना जाता है। साल 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन 108 किलो था, वहीं, साल 2020 में उन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित होने की बात भी कही गई थी। अगर जेनेटिक्स की बात की जाए, तो उनके पिता जी Dementia नामक बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते उन्हें एक कॉमन हार्ट डिजीज है, जिसके जोखिम को कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने से आसानी से कम किया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे अपना कॉग्निटिव टेस्ट करवा रहे हैं और बिल्कुल फिट हैं।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल से हार्ट पर क्या असर पड़ता है?

ट्रंप को हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते बीमार बताया गया है, तो ऐसे में इससे संबंधित रोग के बारे में जानना जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते LDL का स्तर बढ़ता है जिसमें नसों के अंदर फैट जमने लगता है। इस कारण हार्ट अटैक या चोक हो सकता है। दरअसल, इस समस्या में दिल की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कतें आती हैं।

कैसे कम करें कोलेस्ट्रॉल?

स्वस्थ आहार खाएं।
फाइबर का इनटेक बढ़ाएं।
रोजाना व्यायाम करें।
वेट मैनेजमेंट भी जरूरी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आंखों में इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, हो सकता है थायराइड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola