उल्टी होने के बाद सिर दर्द ठीक हो जाता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया किस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

Brain Cancer: सिर दर्द होना आम है, लेकिन अगर दवा खाने के बाद भी अगर आपका दर्द कम नहीं हो रहा तो ज्यादातर लोग इसे माइग्रेन समझते हैं. मगर ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.  

Brain Cancer

उल्टी के बाद सिरदर्द कम होना क्या बताता है? Image Credit- News24

विज्ञापन

सिरदर्द होना बहुत ही आम है, जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं. दर्द ज्यादा होने लगे तो यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है. हालांकि, हर बार ऐसा हो यह जरूरी नहीं, क्योंकि कई लोगों को सिर दर्द के साथ उल्टी की शिकायत होती है. उल्टी के बाद दर्द ठीक जरूर हो जाता है, जिसके पीछे की वजह ज्यादातर लोग सिर्फ गैस, कमजोरी या माइग्रेन ही समझते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उल्टी के बाद सिरदर्द कम क्यों हो जाता है? क्या यह माइग्रेन का लक्षण है या किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है? इसको लेकर एम्स के डॉक्टर अमीर खान का कहना है कि यह नॉर्मल नहीं है, क्योंकि यह ब्रेन कैंसर होने का शुरुआती संकेत हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Oral Cancer Symptoms: मुंह में कैंसर होता है तो कैसे पता चलता है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए लक्षण और किन टेस्ट से होगा कंफर्म

विज्ञापन

उल्टी के बाद सिरदर्द कम होना क्या बताता है?

माइग्रेन के अटैक में तेज सिरदर्द के साथ मतली और उल्टी होना आम है. कुछ लोगों में उल्टी होने के बाद सिरदर्द कम हो सकता है. माइग्रेन के मरीजों के बीच उल्टी के बाद दर्द में राहत देखी जाती है. मगर एम्स के डॉक्टर अमीर खान का कहना है कि ऐसा ब्रेन कैंसर में भी होता है और जब दर्द बहुत ज्यादा हो जाता है तो उल्टी के जरिए दर्द बाहर निकलता है. 

लेकिन कब हो सकती है चिंता की बात?

AIIMS के डॉक्टर का कहना है कि सिरदर्द होने के कुछ ऐसे संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इनमें सिरदर्द के पैटर्न में अचानक बदलाव, तेज उल्टी, नजर से जुड़ी परेशानी, बुखार के साथ सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और चलने या संतुलन बनाने में परेशानी आदि हो सकती है. अगर सिरदर्द के साथ लगातार या तेज उल्टी हो रही है और साथ में दूसरे न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से टेस्ट करवाएं. 

ब्रेन ट्यूमर का संकेत 

सिरदर्द और उल्टी का मतलब सीधे तौर पर ब्रेन ट्यूमर नहीं होता. हालांकि, अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा है, उसका पैटर्न बदल गया है और उसके साथ उल्टी, नजर में बदलाव, बोलने में परेशानी, हाथ-पैर में कमजोरी या झुनझुनी और चलने में असंतुलन जैसे लक्षण भी हैं तो इस गंभीर बीमारी होने के चांसेस हैं. 

विज्ञापन
  • अचानक बहुत तेज सिरदर्द होना
  • बार-बार या तेज उल्टी होना
  • नजर धुंधली या डबल दिखना
  • हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन होना
  • बोलने में परेशानी होना
  • चलने या संतुलन बनाने में दिक्कत होना
  • बेहोशी या दौरा पड़ना 
  • बुखार और गर्दन में अकड़न होना
  • पहले से अलग या लगातार सिरदर्द होना

इसके अलावा, यह ब्रेन इंफेक्शन या ब्रेन ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है. अगर आपको जरूरत से ज्यादा परेशानी हो रही है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ