Pathri Liver Main Kyu Hoti Hai: पथरी का नाम सुनते ही किडनी या गुर्दे का नाम आता है, लेकिन बात यहां पर खत्म नहीं होती. ऐसा इसलिए क्योंकि पित्ताशय में पथरी के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों में हो सकती है. लिवर में भी पथरी होने के काफी संकेत रहते हैं, क्योंकि आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं. इसलिए कई डॉक्टर्स का कहना है कि लिवर में पथरी बहुत कम लोगों को होती है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्राहेपेटिक बाइल डक्ट स्टोन कहा जाता है. इसमें पथरी लिवर के अंदर मौजूद पित्त नलिकाओं (बाइल डक्ट्स) में बनती है या फंस जाती है. अगर आपको भी लिवर में दर्द महसूस हो रहा है या पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो लिवर का टेस्ट करवाएं. लिवर के टेस्ट से आसानी से पता लगाया जा सकता है तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि लिवर में पथरी होने पर क्या संकेत नजर आते हैं.
इसे भी पढ़ें- कब्ज में केला क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए पेट साफ करने के देसी तरीके
लिवर में पथरी क्यों होती है?
लिवर शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है और वसा को पचाने में मदद करता है. यह पित्त बाइल डक्ट्स के जरिए पित्ताशय और फिर आंतों तक पहुंचता है. इससे पथरी बनने की संभावना काफी बढ़ जाती है.
कैसे लगाएं पता?
आप एक नहीं बल्कि कई तरह के टेस्ट करवा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर लिवर का टेस्ट करवाएं.
- लिवर फंक्शन टेस्ट
- अल्ट्रासाउंड
- एमआरसीपी
- सीटी स्कैन
पथरी होने के बाद दिखने वाले संकेत
- तेज पेट दर्द होना
- तेज बुखार और ठंड लगना
- आंखों और स्किन पीली पड़ना
- पेशाब का रंग अलग होना
- हल्के रंग की पॉटी होना
स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत
- पथरी होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है. वैसे तो यह दर्द दाहिने हिस्से पर होता है और भारीपन भी महसूस होने लगता है. हालांकि, कई बार यह दर्द गैस का भी हो सकता है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.
- पथरी होने पर बेचैनी भी महसूस होने लगते हैं और जब भी हम कुछ खाते हैं तो पेट में दर्द होने लगता है. साथ ही, पेट फूलने या गैस बनने की भी शिकायत होने लगती है.
- बार-बार मतली आना या कभी-कभी उल्टी होना भी शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के भूख कम लगने लगे या खाना खाने का मन न करे तो इसे भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा करना आगे जाकर खतरनाक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
14 mins agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
14 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
14 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
18 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
19 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
23 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines