चिया सीड्स एक हेल्दी ऑप्शन है, जिसे ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं. हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं है कि चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह हेल्द को कई तरह से फायदा देने का काम करते हैं और बीपी, मोटापा या कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा कम करते हैं. लेकिन इसी बीच यह सवाल भी उठता है कि क्या रोजाना चिया सीड्स खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है? इसको लेकर किम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर विश्वास एमडी ने बताया कि चिया सीड्स में ऑक्सलेट की मात्रा भी ज्यादा होती है. इसलिए जिन लोगों को कैल्शियम ऑक्सलेट वाले किडनी स्टोन की समस्या रही है, उन्हें इसकी मात्रा और इसे खाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए. इसको लेकर नेशनल किडनी फाउंडेशन ने भी बताया है कि चिया सीड्स लेते वक्त एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week 2026: रोजाना कितनी दाल, फल और सूखे मेवे खाने चाहिए? जानिए हेल्दी प्लेट में क्या-क्या होता है जरूरी
चिया सीड्स और किडनी स्टोन का क्या कनेक्शन है?
किडनी स्टोन तब बन सकता है जब पेशाब में कुछ मिनरल्स की मात्रा इतनी बढ़ जाए कि वे क्रिस्टल बनाना शुरू कर दें. वहीं, कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन किडनी स्टोन का सबसे आम प्रकार है. ऑक्सलेट कई तरह की चीजों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है. जब आंत में ऑक्सलेट का ज्यादा होता है और पेशाब में इसका स्तर बढ़ता है तो कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बनने का खतरा बढ़ सकता है.
क्या चिया सीड्स खाने से हर किसी को स्टोन हो जाएगा?
ऐसा नहीं है, लेकिन इसका सेवन हमें ध्यान से करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ चिया सीड्स खाने से हर इंसान में किडनी स्टोन हो जरूरी नहीं, लेकिन जिन्हें पहले से कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनते रहे हैं, पेशाब में ऑक्सलेट ज्यादा आता है या जो बहुत अधिक मात्रा में हाई-ऑक्सलेट फूड्स खाते हैं तो खतरा बढ़ सकता है. नेशनल किडनी फाउंडेशन ने बताया कि एक इंसान को 2 टेबलस्पून चिया सीड्स लेना बेहतर है, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है.
अगर पहले किडनी स्टोन हो चुका है तो क्या चिया सीड्स छोड़ दें?
अगर कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन का इतिहास है तो डॉक्टर या किडनी डाइटिशियन आपकी पूरी डाइट और जरूरत के हिसाब से ऑक्सलेट की मात्रा तय कर सकते हैं. चिया सीड्स को पूरी तरह बंद करने के बजाय उनकी मात्रा कम करने या उन्हें कैल्शियम वाले खाने के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है.
पानी की मात्रा पर ध्यान देना भी है जरूरी
किडनी स्टोन से बचाव में सिर्फ ऑक्सलेट पर ध्यान देना जरूरी नहीं, बल्कि पानी की मात्रा पर भी ध्यान दें. पानी कम पीने पर पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो सकता है, जिससे स्टोन बनाने वाले क्रिस्टल बनने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए अगर आप चिया सीड्स लेते हैं तो पूरे दिन पानी पीना भी जरूरी है. हालांकि, जिन लोगों को किडनी या हार्ट की ऐसी बीमारी है जिसमें डॉक्टर ने पानी कम पीने को बोला है तो आप एक बार डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- MRI Scan क्या होता है? शरीर की किन बीमारियों का पता लगाने में आता है काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- National Kidney Foundation, KIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines