Does AC Damage The Eye: गर्मियों के मौसम में व्यक्ति के लिए एयर कंडीशनर के बिना बैठना मुश्किल हो जाता है. घर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी AC लगभग दिनभर चलाया जाता है. लेकिन, AC में रहने वाले लोग अक्सर ही आंखों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं. ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या सचमुच AC आंखों को डैमेज करता है? इस बारे में बता रहे हैं लेसिक आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी. चलिए आंखों के डॉक्टर (Eye Doctor) से ही जानते हैं क्या सचमुच AC आंखों के लिए नुकसानदायक है.
यह भी पढ़ें – कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल
AC का आंखों पर क्या असर पड़ता है
डॉक्टर ने बताया कि जब आप AC चलाकर बैठते हैं तो AC कूलिंग के साथ-साथ कमरे की ह्यूमिडिटी या उमस को भी कम करता है. इससे स्किन में ड्राइनेस आने लगती है, गले में सूखापन होता है और साथ ही आंखों की टियर फिल्म यानी टियर की परत को भी यह कम ह्यूमिडिटी प्रभावित करती है. इससे टियर फिल्म अनस्टेबल हो जाती है और आंखों में ड्राइनेस की प्रॉब्लम आनी शुरू हो जाती है.
जो लोग अक्सर ही AC में रहते हैं यानी घर में, ऑफिस में और कार में भी AC चलाए रखते हैं उन्हें आंखों की दिक्कतें होने लगती हैं, आंखें सूखी-सूखी लगती हैं, आंखों में लाली नजर नहीं आती, आंखों में चुभन होती है और ऐसा लगता है कि आंखों में रेत है.
AC से आंखों को कैसे बचाएं
ऐसे में अगर आपको भी इसी तरह के लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर की ये सलाह आपके काम आ सकती है –
- डॉक्टर का कहना है कि अगर आप AC रूम में हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि AC की हवा सीधे आपकी आंखों पर ना पड़े. एसी जिस तरह हो उसकी एकदम सीध में ना बैठें जिससे कि आंखों पर एसी की डायरेक्ट हवा ना जाए.
- कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें. अगर ह्यूमिडिफायर नहीं है तो एक पतीले या बाउल में पानी भरकर कमरे के कोने में रख दें. इससे काफी तक कमरे की ह्यूमिडिटी कम होने लगती है.
- अगर आपको आंखों में जरूरत से ज्यादा ड्राईनेस महसूस होती है तो आप ल्यूब्रिकेटिंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉक्टर से सलाह लेकर आई ड्रॉप्स खरीदी जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें – Meloni ने क्यों छोड़ी सिगरेट? क्या आप जानते हैं स्मोकिंग करने पर शरीर के कौन से अंग हो सकते हैं खराब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines