कई लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें रात में 2-3 या फिर उससे ज्यादा बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, जिस कारण न सिर्फ नींद खराब होती है, बल्कि पूरा दिन सुस्ती से भरा निकलता है. नींद पूरी न होने के कारण काम में भी मन नहीं लगता है और शरीर के अंदर गंभीर बीमारियां व समस्याएं पैदा होने लगती है. आमतौर लोग समझते हैं कि खाने खाते वक्त ज्यादा पानी पीने के कारण बार-बार पेशाब आ रही है, लेकिन जरूरी नहीं कि इस समस्या के पीछे यही एक कारण हो. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना भविष्य में स्थिति को गंभीर बना सकता है. आइए इस स्टोरी में समझते हैं किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सोते वक्त बार-बार पेशाब आने लगता है?
यह भी पढ़ें: बिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
नोक्टुरिया क्या है?
मेडिकल भाषा में रात में बार-बार नींद मं पेशाब आने की समस्या को नोक्टुरिया (Nocturia) का कहा जाता है. उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या अक्सर बढ़ जाती है. बुज़ुर्गों में यह आम बात है, जिन्हें रात में दो बार तक उठना पड़ सकता है. बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत किसी ऐसी समस्या का संकेत हो सकती है जिसका इलाज किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको रात में कई बार टॉयलेट जाना पड़े, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है या आपकी नींद में खलल पड़ सकता है.
किन-किन कारणों से हो सकती है नोक्टुरिया?
हार्मोन में बदलाव
आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन (ADH) आपके शरीर में पानी की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है. जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती रहती है, शरीर में यह हार्मोन कम बनने लगता है. इस हार्मोन का लेवल कम होने का मतलब है कि रात में ज्यादा पेशाब बनता है.
प्रोस्टेट की समस्याएं
उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट ग्लैंड अक्सर बढ़ने लगती है. यह एक छोटी सी ग्रंथि होती है जो सिर्फ पुरुषों और ट्रांस महिलाओं में पाई जाती है. यह यूरेथ्रा (वह नली जिससे पेशाब शरीर से बाहर निकलता है) के चारों ओर होती है. प्रोस्टेट के बढ़ने से यूरेथ्रा पर दबाव पड़ सकता है और ब्लैडर ठीक से खाली नहीं हो पाता, इसलिए आपको बार-बार पेशाब करने की जरूरक पड़ती है.
दिल से जुड़ी बीमारी
जिस व्यक्ति को दिल से जुड़ी समस्या रहती है, उन्हें भी रात में बार-बार पेशाब करने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. NHS के अनुसार, दिल से जुड़ी बीमारी में दिल और ब्ल्ड सर्कुलेशन की प्रक्रिया में अर पड़ता है, जिस कारण व्यक्ति के टखनों के आस-पास सूजन आ सकती है. ऐसे में जब वह व्यक्ति उठता है या कोई फिजिकल एक्टिविटी करता है, तो यह जमा फ्लूइड (यानी तरल पदार्थ) आपके ब्लड स्ट्रीम में वापस चला जाता है और किडनी के जरिए रुक-रुक का पेशाब की स्थिति में आ सकता है.
डायबिटीज भी एक बड़ा कारण
शुगर की बीमारी में जब भी ब्लड शुगर बढ़ता है, तब मरीज को ज्यादा प्यास लगने लगती है. ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होने से ब्लैडर में भी जलन होती है, जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है.
समस्या को न करें नजरअंदाज
कुल मिलाकर बात इतनी है कि सोते वक्त बार-बार पेशाब आने के पीछे जरूरी नहीं कि ज्यादा पानी पीना ही कारण है. शुगर, दिल से जुड़ी बीमारी, प्रोस्टेट की समस्या आदि भी इस समस्या को पैदा कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में दिख रहे बदलावों को नजरअंदाज किए बिना डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार, अपनी सेहत का ख्याल रखे.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
7 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines