हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रातभर में पैरों की जलन से रहते हैं परेशान? लौकी और नारियल तेल समेत ये आयुर्वेदिक उपाय दिला सकते हैं राहत

Feet Burning Remedy: क्या आप को भी हर वक्त पैरों में तेज जलन महसूस होती है, जिस कारण आपका चलना या सोना मुश्किल हो जाता है? आइए जानते हैं बाबा रामदेव के बताए हुए कुछ आसान आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं.

विज्ञापन
पैरों की जलन कैसे दूर करें? (Image: AI)

कई लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें न सिर्फ दिन बल्कि पूरी रात पैरों में जलन महसूस होता है, जिस कारण नींद भी पूरी नहीं हो पाती है और दिनभर सिर दर्द रहता है. इस समस्या के कारण लोग अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और तनाव की स्थिति का शिकार हो जाते हैं. यह समस्या सुनने में आम लग सकती है, लेकिन कई लोगों को इतना परेशान कर देती है कि वह रातभर रोने भी लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और घर बैठे आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं, तो स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए कुछ आसान उपाय इसमें आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्टोरी में उन उपायों के बारे में जो आपकी इस समस्या से राहत दिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपको भी नहीं लगती दिनभर भूख? स्वामी रामदेव के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय से जल्दी

रंगीन दवाएं नहीं दे रही सुकून

कई लोग पैरों में जलन की समस्या से राहत पाने के लिए तरह-तरह की दवाएं लेते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता. अगर आप भी इस परेशानी के लिए बार-बार दवाएं लेने और पैसे खर्च करने से परेशान हैं, तो कुछ आसान आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय राहत देने में मदद कर सकते हैं. इन्हें अपनाना भी आसान है और इनके लिए ज्यादा मेहनत या खर्च की जरूरत नहीं पड़ती. इस स्टोरी में बताए गए सभी उपाय योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए हैं, जिनकी सलाह देश व दुनिया में बड़ी संख्या में लोग मानते हैं.

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने क्या उपाय बताया? Burning Feet Ayurvedic Home Remedies

बाबा रामदेव अपने यूट्यूब वीडियो में पैरों की जलन को दूर करने के लिए आसान उपाय बताते हैं, रामदेव कहते हैं कि, पैरों की जलन के लिए पैरों में लौकी को रगड़ें. इससे कदमों की जलन दूर होती है और साथ ही, नारियल का तेल लगाने से भी जलन की समस्या दूर होती है. इतना ही नहीं, बाबा रामदेव पैरों के अलावा शरीर में होने वाली जलन और कमजोरी को लेकर भी आसान उपाय बताते हैं. जिन लोगों को शरीर में किसी तरह की जलन महसूस होती है, तो उनके लिए बाबा रामदेव गिलोय, गोखरू और आंवला से बने ‘रसायन चूर्ण’ (Rasayan Churna) खाने की सलाह देते हैं. बाबा रामदेव का दावा है कि, इसे खाने से शरीर में होने वाले सभी जलन से राहत मिल सकती है और साथ में कमजोरी से भी राहत मिल सकती है. यही नहीं, स्वामी रामदेव प्राणायाम करने की भी सलाह देते हैं, उनके मुताबिक, इस योगासन को करने से शरीर में से सभी प्रकार की एलर्जी दूर हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें:  उष्ट्रासन करने पर क्या होता है? आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे, जानिए कैसे करते हैं यह योग

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: BABA RAMDEV

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola