खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और कई ऐसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं, जिसके कारण गंभीर बीमारियों का डर सताने लगता है. इसी में से एक समस्या है भूख न लगना! अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें दिनभर भूख नहीं लगती है और जब भी वह खाना खाने की सोचते हैं, तो ऐसा फील होता है कि पेट एकदम भरा हुआ है और अगर कुछ खालें, तो उल्टी जैसा लगता है. यह समस्या पेट की है, जिसे साफ करना जरूरी है. अक्सर लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, ताकि उन्हें भूख लगे, लेकिन नेचुरली स्थिति ठीक हो जाए, तो आराम मिलता है और तनाव जैसी समस्या भी नहीं होती है. बाबा रामदेव ने इस समस्या का नेचुरली ठीक करने के लिए आसान आयुर्वेदिक उपाय बताएं हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं.
यह भी पढ़ें:आंतों के गुड बैक्टीरिया के लिए वरदान हैं ये प्रीबायोटिक फूड्स, AIIMS के ट्रेंड डॉक्टर ने कहा
क्यों हर वक्त भरा लगता है पेट?
कई बार ऐसा भी होता है कि जब कोई व्यक्ति बीती रात कुछ खा लेता है, तो उसके बाद अगले दिन तक उसको भूख नहीं लगती है और पेट हर वक्त भरा-भरा रहता है. ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करना बिल्कुल ठीक नहीं है. अपनी तीन टाइम की डाइट को सही रूप से लेना जरूरी है. हालांकि, भूख न लगने और पेट भरा-भरा लगने के पीछे अंदर बन रही ज्यादा गैस. धीमी पाचन क्रिया और कब्ज कारण हो सकते हैं. अगर आप ज्यादा जल्दी-जल्दी खाते हैं, या फिर हेल्दी डाइट नहीं लेते और फिजिकल एक्टिविटी में भी कमी है, तो इस तरह की समस्या बन सकती हैं.
बाबा रामदेव ने क्या बताया उपाय?
स्वामी रामदेव अपनी यूट्यूब वीडियो में इस समस्या को दूर करने का आसान और नेचुरल उपाय बताते हैं. उनके मुताबिक, नियमित रूप से उनकी सलाह को अपनाने से पेट की यह समस्या जल्दी दूर हो सकती है और भूख पहले की तरह सामान्य हो सकती है. बाबा रामदेव बताते हैं कि जिन लोगों को भूख न लगने सी समस्या है, वह एलोवेरा जूस का सेवन करें. साथ ही, बाबा कहते हैं कि, खाना खाने से पहले लहसुन का सेवन करें, इससे पेट साफ रहने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं, बाबा रामदेव के अनुसार, अच्छी क्वालिटी का अनार, खाने के बाद छाछ का सेवन और लौकी का जूस पेट को साफ रखने के लिए काफी लाभकारी होता है.
देखें पूरी वीडियो:
इस बात का भी ख्याल रखें
नेचुरल तरीके से स्थिति को ठीक किया जा सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर इंसान की समस्या के पीछे कारण एक ही हो. कई बार गंभीर बीमारियों की स्थिति में भी भूख न लगने की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाते रहें.
यह भी पढ़ें: रोज साबुत अनाज, अंडें खाकर आप भी कर रहे प्रोटीन की कमी? जानिए शरीर को हर दिन कितना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
4 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: SWAMI RAMDEV
First published on:
Know More: Editorial Guidelines