High Blood Pressure: सुबह उठते ही सिर में भारीपन या दर्द महसूस होना कई लोगों के लिए एक आम समस्या है. अक्सर लोग इसे नींद की कमी या थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह हाई ब्लड प्रेशर से भी जुड़ा हो सकता है. हालांकि, हर सुबह होने वाला सिरदर्द हाई ब्लड प्रेशर का संकेत नहीं होता. इसको लेकर डॉक्टर विनीत अरोड़ा (प्रिंसिपल डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजी एंड डायबिटीज, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स हॉस्पिटल) का कहना है कि ब्लड प्रेशर दिनभर एक समान नहीं रहता. यह समय के साथ बदलता रहता है. रात में सोते समय ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और सुबह जागने के समय फिर से बढ़ने लगता है. इसलिए सिर दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- शादी में जाकर कभी ना करें ये काम, वरना हेल्थ को हो सकता है भारी नुकसान
सुबह सिरदर्द क्यों हो सकता है?
हाई ब्लड प्रेशर अगर कंट्रोल ना किया जाए तो सिर दर्द बढ़ सकता है. इसकी वजह से जागने के बाद सिर में भारीपन, धड़कन जैसा दर्द या सिर के पिछले हिस्से में दबाव जैसा महसूस हो सकता है. हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार हाइपरटेंशन को अक्सर साइलेंट कंडीशन कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण दिखाई नहीं देते.
सुबह सिरदर्द के दूसरे कारण
सुबह उठते ही सिरदर्द होने के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे-
- खराब नींद
- चिंता ज्यादा लेना
- ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया
- नींद के दौरान सांस रुकना
- शरीर में पानी की कमी
- नींद में दांत पीसना
- स्लीप शेड्यूल खराब
कब चिंता करनी चाहिए?
कभी-कभार होने वाला सिरदर्द आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होता, लेकिन अगर आपको रोजाना या बार-बार सुबह उठते ही सिरदर्द होता है, खासकर जब आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं,
गंभीर लक्षण
- सीने में दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- धुंधला दिखाई देना
- कन्फ्यूजन
- तेज चक्कर आना
- हाथ-पैरों में कमजोरी
- बोलने में परेशानी
हाई ब्लड प्रेशर को कैसे रखें कंट्रोल?
हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना सबसे जरूरी है. आप नीचे बताए गए एक्सपर्ट टिप्स फॉलो कर सकते हैं.
- सही दवा खाएं
- खाने में नमक की मात्रा कम खाना
- वजन कंट्रोल करना
- नियमित रूप से व्यायाम करना
- शराब कम पीना
इसे भी पढ़ें- रोटी या चावल दोपहर के खाने में क्या खाएं? गर्मियों में सेहत के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
28 mins agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 hr agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
3 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
6 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
21 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines