हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oral cancer early symptoms: ओरल कैंसर के इन 5 शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
Oral cancer

Oral cancer early symptoms: कैंसर एक बहुत ही घातक और जानलेवा बीमारी है जिसके कई प्रकार होते हैं जैसे- ब्लड कैंसर, ब्रेड कैंसर या स्किन कैंसर आदि। इन्हीं में से एक ओरल कैंसर है। इसके कई लक्षण ऐसे होते हैं जिसको लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन समय के साथ-साथ ये बीमारी एक बड़ा रूप ले लेती हैं जिससे आपकी सेहत खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपको ओरल कैंसर के शुरूआती लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अगर आप समय रहते ही पहचानकर इलाज करते हैं तो इससे आप इस जानलेवा बीमारी से खुद को बचा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-

अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ

विज्ञापन

1. दांत ढीला हो जाता है

बिना किसी कारण के ही अगर आपका दांत ढीला हो जाता है या टूट जाता है तो आप इसको इग्नोर करने की बजाए डॉक्टर के पास जाकर दिखाएं। यह भी कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।

2. मुंह में सफेद पैच होना

सफेद या फिर हल्के लाल पैच अगर आपके मुंह में होना शुरू हो गए, हैं तो आप इसका टेस्ट करवाएं। ये कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। वैसे तो इसके पीछे माउथ इंफेक्शन और कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

3. लंबे समय तक ठीक न होने वाले छाले

मुंह में छाले विटामिन सी की कमी के कारण होते हैं। लेकिन अगर आपके मुंह के छाले काफी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं तो ये कैंसर का एक संकेत हो सकता है। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

अभी पढ़ें – Ghee Benefits For Skin: सर्दियों में देसी घी से करें शरीर की मसाज, स्किन बनी रहेगी कोमल और चमकदार

विज्ञापन

4. मुंह में दर्द की समस्या

अगर आप मुंह के दर्द से काफी समय से जूझ रहे हैं और इसके पीछे का कारण आपको समझ नहीं आ रहा है तो ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाकर इलाज करा सकते हैं। मुंह में दर्द होना कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।

5. कान में दर्द की समस्या

बिना किसी इंफेक्शन के अगर आपके कान में दर्द होता है तो ऐसे में आपको अपने कान, गले और नाक का चेक अप करवाने की आवश्यकता होती है। ये भी कैंसर का एक शुरूआती लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(canadianpharmacy365.net)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola