हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बार-बार हो रही गैस और एसिडिटी को न करें नजरअंदाज! कहीं आंतों का अल्सर या कैंसर का संकेत तो नहीं?

अक्सर लोग गैस और एसिडिटी की समस्या को मामूली समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं. हालांकि, लंबे समय तक समस्या का बना रहे, तो यह आंतों में अल्सर या कैंसर जैसी गंभीर खतरे को भी बढ़ा सकता है.

विज्ञापन
गैस-एसिडिटी के पीछे का कारण. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें

  • बार-बार होने वाली गैस और एसिडिटी को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है.
  • गलत खानपान, खराब जीवनशैली, तनाव, कम नींद, लंबे समय तक खाली पेट रहना और व्यायाम की कमी एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं.
  • बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दवाइयां लेने से कई बार बीमारी के असली कारण का पता नहीं चल पाता.
  • लंबे समय तक रहने वाली एसिडिटी, पेट दर्द, सीने में जलन, अपच या खाना निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
  • लगातार एसिडिटी कुछ मामलों में आंतों के अल्सर, पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं जैसे कैंसर का संकेत हो सकता है.

आज के वक्त में अच्छी लाइफस्टाइल, स्वस्थ शरीर का होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है. हालात अब इतनी खराब हो चुके हैं कि दुनिया की बड़ी संख्या किसी न किसी स्वास्थ्य दिक्कतों से जूझ रही है, जिसमें सबसे आम है पेट व आंतों की समस्या. आपने गौर किया होगा कि अक्सर लोगों को बात-बात पर गैस और एसिडिटी होने लगती है, कुछ भी खाते हैं, तो तुरंत परेशानी होनी सुख-चैन छीन लेती है. आलम ये होता है कि दिक्कत ठीक करने के लिए जो महंगी दवाइयां खरीदी जाती है, वह भी बेअसर दिखाई देने लगती है. हालांकि, एक बड़ी वजह ये भी होती है कि लोग गैर और एसिडिटी को हल्के में लेकर मेडिकल स्टोर से दवा लेने लगते हैं या ठीक से जांच नहीं कराते हैं, जिस कारण जो असल बीमारी उसके पेट में पैदा हो रही है, वह अपनी जड़ों को मजबूत कर लेती है, खासतौर पर आंतों का अल्सर और कैंसर.

यह भी पढ़ें:- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 7 लक्षण क्या हैं? जानिए कब Cholesterol बनने लगता है सेहत के लिए प्रॉब्लम

विज्ञापन

बार-बार एसिडिटी के पीछे हो सकते हैं कई कारण

एसिडिटी की समस्या सिर्फ ज्यादा मसालेदार खाना खाने से ही नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं. इसनें गलत लाइफस्टाइल, गलत खानपान, लंबे समय तक खाली पेट रहना, तनाव, पर्याप्त नींद न लेना और व्यायाम की कमी जैसी आदतें पेट की परेशानी को बढ़ा सकती हैं. आज बड़ी संख्या में लोग एसिडिटी से परेशान हैं, समस्या तब ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब लोग बिना डॉक्टर की सलाह के लगातार दवाइयों का सेवन करने लगते हैं. यही वजह है कि बीमारी के असली कारण का पता नहीं चल पाता और कई बार समस्या लंबे समय तक बनी रहती है.

लंबे समय तक नजरअंदाज करने की आदत बन सकती है मुसीबत

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार एसिडिटी, पेट दर्द, सीने में जलन, खाना निगलने में परेशानी या लगातार अपच जैसी समस्या हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लेना काफी जरूरी हो जाता है. लगातार रहने वाली एसिडिटी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी हो सकती है. कुछ मामलों में यह आंतों में अल्सर, पाचन तंत्र से जुड़ा कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है. इसलिए लंबे समय तक चलने वाली परेशानी को सिर्फ गैस मानकर छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे ठीक करें एसिडिटी की समस्या?

एसिडिटी को कंट्रोल में रखने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना ठीक नहीं है, बल्कि कुछ जरूरी आदतों को अपनाना और गैर-जरूरी आदतों से मुंह मोड़ लेना फायदेमंद हो सकता है. इसमें सबसे पहले लाइफस्टाइल में सुधार काफी जरूरी है. समय पर खाना खाना, ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खानपान कम करना, पर्याप्त पानी पीना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक पेट खाली रखने से बचना और रात को भारी खाना खाने के बाद तुरंत सोने की आदत से परहेज करें. स्वस्थ लाइफस्टाइल से ही आप इन गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, वरना अगर कैंसर जैसी स्थिति बन जाए, तो जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर लाकर ही छोड़ती है.

पेट में एसिड को होना खराब होता है?

अक्सर लोगों को लगता है कि पेट में एसिड होना ही नहीं चाहिए, न एसिड रहता और न ही इस तरह की समस्या पैदा होती. लेकिन जानना जरूरी है कि पाचन प्रक्रिया को सही रखने के लिए इसकी काफी जरूरत होती है. लेकिन यह भी जरूरी है कि इसकी मात्रा सही बनी रहे. पेट में सही मात्रा में एसिड होने से भोजन को पचाने के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन B12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है. अगर पेट में एसिड का संतुलन बिगड़ जाता है तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इसके कारण कमजोरी, पाचन संबंधी परेशानी और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए पेट से जुड़ी समस्या को समझना और सही समय पर इलाज कराना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- बार-बार होने वाली गैस और एसिडिटी को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ पेट दर्द, जलन, अपच और अन्य परेशानियां जुड़ जाती हैं तो समय रहते डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. सही खानपान, बेहतर जीवनशैली और समय पर इलाज के जरिए पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- आंख पर डंडा या हाथ लग जाए तो तुरंत करें यह काम, डॉक्टर ने बताया आंखों की रोशनी बचाने का

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola