Diwali 2023 Jimikand Benefits: हर त्योहार अपनी एक खास विशेषता और किसी न किसी व्यंजन के कारण जाना जाता है। ठीक ऐसे ही दिवाली की रात भी जिमीकंद की सब्जी बनाई जाने के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि दिवाली के अवसर पर जिमीकंद खाना शुभ होता है। इसलिए घरों में दिवाली पर जिमीकंद की सब्जी को बनाया जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास हो सके। वहीं, क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिहाज से भी जिमीकंद काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिनी सी, फोलिक एसिड, विटामिन बी6, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर्ण जिमीकंद की सब्जी हमें किन-किन बीमारियों से दूर रखने में मददगार है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
बढ़ता वजन करे कम
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाह रहे हैं तो जिमीकंद की सब्जी आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, जिमीकंद में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। साथ ही बार-बार भूख भी नहीं लगती है ऐसे में आप ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं। वजन कम करने वालों के लिए ये सब्जी मददगार साबित हो सकती है।
दिल की बीमारियों से रखे दूर
दिल के स्वास्थ्य के लिए जिमीकंद को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस सब्जी में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को काबू करने के साथ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023 Recipe: दिवाली की रात खासतौर पर बनती है जिमीकंद की सब्जी, जानिए आसान रेसिपी
पेट की बीमारियों को रखें दूर
जिमीकंद की सब्जी का सेवन करने पर पेट की समस्या से राहत मिलती है। इसके जरिए पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके अलावा किसी तरह की पेट से जुड़ी परेशानी नहीं होती है। जिमीकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को स्वास्थ्य बनाए रखती है।
सूजन होगी दूर
जिमीकंद का सेवन करने पर शरीर में हो रही सूजन की समस्या भी दूर हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलवाने में मददगार होते हैं। गठिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए जिमीकंद का सेवन करना फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- त्योहारों पर सेहत का रखें ख्याल, चीनी की जगह 7 चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल
खून की कमी होगी दूर
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए जिमीकंद को मददगार माना जाता है। इस सब्जी में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसका सेवन करके आप शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
10 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines