हम दिन में तीन बार कुछ ना कुछ खाते हैं. दोपहर और रात में प्रॉपर मील खाया जाता है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम रोज क्या खा रहे हैं, क्योंकि इसका असर सिर्फ वजन और पाचन पर नहीं पड़ता, बल्कि एक वक्त के बाद हेल्थ पर भी दिखता है. इसलिए एक्सपर्ट हमेशा हेल्दी खाने की सलाह देते हैं. हमारी थाली को लेकर ICMR यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान-पान से जुड़े कुछ फैक्टर कैंसर के खतरे को इफेक्ट कर सकते हैं. इसलिए थाली में पौष्टिक और फाइबर से भरपूर चीजों को जगह देना और कुछ चीजों को सीमित रखना चाहिए. ये चीजें कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- डेंगू में प्लेटलेट्स गिरना कितना खतरनाक? AIIMS की गाइडलाइन से समझें क्या करना चाहिए
थाली में क्या रखें?
- फल और सब्जियां- कैंसर इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्रेश सब्जियां और फल अच्छी डाइट का अहम हिस्सा हैं. इसलिए इंसान को रोज हरी सब्जियां अपने आहार में शामिल करनी चाहिए. गाजर, कद्दू, शकरकंद जैसे नारंगी और लाल रंग के फल-सब्जियों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है.
- साबुत अनाज चुनें- मैदा और ज्यादा रिफाइंड फूड की जगह होल ग्रेन को खाने की सलाह दी गई है. इनमें बाजरा, ज्वार, मक्का और जौ जैसे अनाज शामिल किए जा सकते हैं, जो फाइबर के स्रोत हैं.
- फाइबर वाली चीजों को करें शामिल- कम फाइबर वाली डाइट की तुलना में फाइबर से भरपूर आहार बेहतर ऑप्शन है. इसलिए साबुत अनाज, फल और सब्जियों को थाली हिस्सा बनाया जा सकता है.
किन चीजों को करें कम?
- तला हुआ खाना- अपनी थाली से तला हुआ खाना बिल्कुल निकाल दें. समोसा, कचौड़ी, पूरी और भटूरे जैसे फूड को कम या बिल्कुल न खाएं. यह शरीर को फैटी लुक देने का काम करेगा.
- ज्यादा कैलोरी वाले फूड्स- थाली में ज्यादा कैलोरी व वसा वाले फूड्स का सेवन कम करने की सलाह दी गई है. केक, कुकीज और डोनट जैसी चीजें खाने से सिर्फ वजन बढ़ता है, शरीर को कोई लाभ नहीं मिलता.
- रेड मीट- रेड मीट और साल्ट से भरपूर चीजें कम खाएं. इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर रेड मीट, इसके अधिक सेवन से स्टमक और बाउल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
कैसी हो सकती है आपकी रोज की थाली?
एक आसान तरीका यह है कि थाली में सब्जियां और फल, साबुत अनाज या पौष्टिक खाद्य को अपनी थाली में शामिल करें. इससे आपकी हेल्थ को काफी हद तक फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज से बढ़ सकता है गॉल ब्लैडर कैंसर का खतरा? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines