बालों में जुएं आती कहां से हैं? यहां जानिए छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल

Baalo Mein Juye Hona: अगर आपके बालों में जुएं हो जाती हैं और रात भर परेशान करती हैं तो आपको मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए इस खास नुस्खे को जरूर अपना चाहिए, यकीनन आपको कुछ ही दिनों में फायदा होगा.

Baalo Mein Juye Hona

यहां जानिए छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल.

Lice Remedy at Home: ऐसा लगता रहा है कि बालों में जूं होने की समस्या अक्सर बचपन में होती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. यह बेहद आम और परेशान करने वाली समस्या है. जूएं ना सिर्फ स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं, बल्कि शर्मिंदगी का कारण भी बनती हैं. अगर किसी ने जुएं देख ली तो लोग दूरी बना लेते हैं और उनके ना होने की वजह से दूर भागते हैं. ऐसे में आपको यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए. ये नुस्खा हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Jawed Habib Remedy) ने शेयर किया है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

 सिर में जुएं आती कहां से हैं? 

इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं. एक्सपर्ट ने बताया है कि जुएं अक्सर एक दूसरे के संपर्क में आने से होती हैं. बाकी ये कारण हैं जो आपको जानने चाहिए. 

  • सिर की साफ-सफाई ना करना
  • संक्रमित लोगों के पास रखना 
  • संक्रमित चीजों का इस्तेमाल करना
  • केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करना 
  • बालों को ना धोना 
  • फोड़े जैसी समस्याओं की वजह से होना 

जुएं से कैसे पाएं छुटकारा? 

मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. आप घर में रखी चीजों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इससे ना सिर्फ जुएं खत्म हो जाएंगी बल्कि बाल भी अच्छे हो जाएंगे.

विज्ञापन

क्या है घरेलू नुस्खा? 

जुओं से छुटकारा पाने के लिए शरीफा के बीज काफी मददगार हैं. इसके लिए शरीफे के बीजों को निकालकर सुखा लें.
फिर इन सूखे बीजों को पीसकर पाउडर बनाएं. इस पाउडर को नारियल तेल में अच्छी तरह मिलाएं और कॉटन की मदद से स्कैल्प पर तरह लगाएं.
लगाने के लगभग आधे घंटे बाद शैंपू से सिर धो लें.यकीनन आपके बालों से जुएं तुरंत गायब हो जाएंगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ