Diabetes Treatment: इन दिनों डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अन हेल्दी डाइट और अच्छी लाइफ स्टाइल न होने के चलते कई लोग इस बीमारी का सामना करते हैं। इसी बीच डायबिटीज मरीजों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चीनी वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, चीनी वैज्ञानिकों ने सेल थेरेपी का इस्तेमाल करके एक मरीज के डायबिटीज को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया है।
केवल ग्यारह सप्ताह बाद, वह बाहरी इंसुलिन पर निर्भर नहीं रहे, और अगले साल, उन्होंने धीरे-धीरे कम कर दिया और फिर अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए ओरल मेडिसिन लेना पूरी तरह से बंद कर दिया। प्रमुख रिसर्चर में से एक, यिन ने बताया कि परीक्षाओं से पता चला कि मरीज के पेनक्रियाटिक आइलेट फंक्शन को प्रभावी ढंग से बहाल किया गया था और अब मरीज 33 महीने से इंसुलिन-फ्री है।
यह सफलता डायबिटीज के लिए सेल थेरेपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में सेलुलर और शारीरिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर टिमोथी किफर ने स्टडी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह अध्ययन स्टडी के लिए सेल थेरेपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
चीनी टीम द्वारा विकसित नई थेरेपी में मरीज की अपनी Peripheral Blood Mononuclear Cells की प्रोग्रामिंग शामिल थी। इन सेल्स को सीड सेल्स में बदल दिया गया और आर्टिफिशियल वातावरण में पेनक्रियाटिक आइलेट टिश्यू को फिर से बनाने के लिए यूज किया गया। एससीएमपी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया इनोवेशन शरीर की रिजेनरेटिव कैपेसिटी का यूज करता है, जो एक रिजेनरेटिव मेडिसिन (टिश्यू और अंगों को विकसित करने के लिए यूज होता है) के रूप में जाना जाता है।
यह तकनीक पूरी तरह तैयार हो गई है और इसने डायबिटीज के इलाज के लिए रिजेनरेटिव ट्रीटमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। डायबिटीज रोगियों की सबसे ज्यादा संख्या वाले चीन को हेल्थ केयर के भारी बोझ का सामना करना पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (International Diabetes Federation) के अनुसार, चीन में 140 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से 40 मिलियन लोग आजीवन इंसुलिन इंजेक्शन पर डिपेंड हैं। यह नई सेल थेरेपी इस बीमारी को काफी हद तक कम कर सकती है।
ये भी पढ़ें- तालाब या पूल में नहाना पड़ सकता है भारी! दिमाग को खा सकता है ये खतरनाक जीवाणु
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
14 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
18 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
18 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
20 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
22 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines